NZ vs PAK: बारिश के कारण नहीं शुरू हुआ मैच, तो कौन होगा विनर? कट ऑफ टाइम जारी

NZ vs PAK, World Cup 2023: बारिश के कारण 9 ओवर घटा दिए गए। पाकिस्तान को अब 41 ओवर में रिवाइज्ड लक्ष्य मिला है।

PAK vs NZ Rain Interrupts DLS Target Pakistan

PAK vs NZ Rain Interrupts DLS Target Pakistan (Image Credit- Twitter)

NZ vs PAK, World Cup 2023: पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के बीच वर्ल्ड कप 2023 का 35वां मुकाबला बेंगलुरू के चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले खेलते हुए न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान को 402 रनों का विशाल लक्ष्य दिया। जवाब में अब्दुल्लाह शफीक सिर्फ 4 रन बनाकर दूसरे ओवर में आउट हो गए लेकिन फखर जमां ने ताबड़तोड़ शतक लगाकर न्यूजीलैंड के पसीने छुड़ा दिए। इसके बाद बारिश खेल में आई और मैच रोक दिया गया। पाकिस्तान का स्कोर 21.3 ओवर में 1 विकेट पर 160 रन था। फिर मुकाबला शुरू हुआ और पाकिस्तान को 41 ओवर में 342 का लक्ष्य मिला। पर दोबारा बारिश के आने से मुश्किलें कीवी टीम की बढ़ गईं।

विज्ञापन

बारिश बनी विलेन!

मैच दोबारा रुका और पाकिस्तान ने 25.3 ओवर में 200 रन बना लिए। डकवर्थ लुईस के हिसाब से पाकिस्तान का स्कोर 179 रन होना था। यानी पाकिस्तान 21 रन से आगे है। इससे पहले जब अचानक बारिश आई तो इस रुकावत के बाद पाकिस्तान को मिला 41 ओवर में 342 रनों का लक्ष्य। यानी 9 ओवर काट दिए गए। खेल रिज्यूम होने के बाद पाकिस्तान को 19.3 ओवर यानी 117 गेंदों पर 182 रन चाहिए थे। लग रहा था बारिश पाकिस्तान के लिए विलेन बन रही है। लेकिन दोबारा बारिश शुरू होते ही लगने लगा कि न्यूजीलैंड के लिए बारिश विलेन बन गई। अगर भारतीय समय अनुसार 7.40 तक मैच शुरू नहीं हुआ तो पाकिस्तान को विजेता घोषित कर दिया जाएगा।

विज्ञापन

पाकिस्तान के लिए करो या मरो का मैच

पाकिस्तान की टीम को अगर सेमीफाइनल की रेस में बने रहना है तो उसके लिए यह मैच जीतना बेहद जरूरी है। मगर यहां से स्थितियां बाबर की सेना के पक्ष में नहीं लग रही हैं। अगर आज पाकिस्तान हारा तो सेमीफाइनल की उम्मीदें उसकी खत्म हो जाएंगी और लगातार तीन मैच हारकर आई कीवी टीम की उम्मीदें फिर से जिंदा हो जाएंगी। अब पाकिस्तान के सामने इस मुश्किल लक्ष्य के आने से सोशल मीडिया पर भी पाकिस्तानी फैंस को मिर्ची लगने लगी।

विज्ञापन

https://twitter.com/hamxashahbax21/status/1720783139801538964

https://twitter.com/SharyOfficial/status/1720783820734050499

विज्ञापन

अभी भारतीय टीम एकमात्र ऐसी टीम है जो सेमीफाइनल में लगातार सात मैच जीतकर पहुंच गई है। न्यूजीलैंड की टीम अपना आखिरी मुकाबला श्रीलंका के खिलाफ 9 नवंबर को खेलेगी। अगर पाकिस्तान जीता तो इस मैच का बेहद अहम महत्व हो जाएगा। अगर पाकिस्तान आज हारा तो अगला मैच जीतकर कीवी टीम सेमीफाइनल का टिकट पक्का कर सकती है। पाकिस्तान 11 नवंबर को आखिरी लीग मैच इंग्लैंड के खिलाफ खेलेगा।

विज्ञापन

वीडियो में देखें पूरा Analysis:- 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Priyam Sinha

Priyam Sinha

प्रियम सिन्हा एक खेल पत्रकार के तौर पर वर्तमान में News24 डिजिटल के साथ कार्यरत हैं। वह इस समय न्यूज 24 में बतौर सीनियर सब एडिटर (टीम लीड) के तौर पर कार्य कर रहे हैं। प्रियम हरदोई (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले हैं जिन्होंने गाजियाबाद से जर्नलिज्म का पीजी डिप्लोमा किया है। वह 2016 से मीडिया में लगातार अलग–अलग संस्थानों में अपनी सेवा दे चुके हैं। मौजूदा समय में डेस्क पर वह कार्यरत हैं लेकिन इससे पूर्व उनका स्पोर्ट्स में फील्ड रिपोर्टिंग, एंकरिंग और टीवी प्रोडक्शन का भी अनुभव रहा है। प्रियम ने रिपोर्टिंग करते हुए, बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी 2023, हैदराबाद में IPL 2018,19 व भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच और भारत बनाम वेस्टइंडीज टेस्ट मैच कवर किए हैं। इसके अलावा उन्होंने अर्जुन अवार्ड विनर बैडमिंटन खिलाड़ी पारुपल्ली कश्यप, ओलंपिक मेडलिस्ट पीवी सिंधु के इंटरव्यू किए। उन्होंने 2019 वर्ल्ड कप के दौरान एंकरिंग करते हुए एक पूरे शो का खुद प्रोडक्शन भी किया और चेतन शर्मा, परविंदर सिंह, दानिश कनेरिया सहित कई नामी क्रिकेटर्स के इंटरव्यू किए। वहीं टी20 वर्ल्ड कप 2022 में वह क्रिकेट की बात (India TV) भी होस्ट कर चुके हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ