ENG vs NZ Test Day 1 Match Report: लॉर्ड्स में 2026 टेस्ट समर के पहले दिन ड्रामा, मोमेंटम में चेंड और शानदार पर्सनल परफॉर्मेंस का रोमांचक मिक्स देखने को मिला. पहली पारी में बल्लेबाजी जूझने के बावजूद, मेजबान इंग्लैंड ने आखिरी सेशन में शानदार बॉलिंग करते हुए न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले दिन का अंत एक बेहतर पोजीशन में किया.
140 पर सिमटी इंग्लैंड की पहली पारी
इंग्लैंड की पहली पारी कभी भी सही मायने में लय नहीं पकड़ पाईं क्योंकि पहले दिन रेगुलर इंटरवल विकेट गिरते रहे. मेजबान टीम हमेशा से ज्यादा सावधान दिखी, ऐसा लगा कि वो अग्रेसन और डिसिप्लिन को बैलेंस करने की कोशिश कर रही है. वहीं न्यूजीलैंड के पेसर काइल जैमीसन ने कंडीशन का पूरा फायदा उठाया, एक शानदार स्पेल फेंकते हुए 62 रन देकर 5 विकेट लिए. इस लंबे फास्ट बॉलर ने टेस्ट क्रिकेट में अपनी वापसी शानदार तरीके से की, 2024 की शुरुआत के बाद इस फॉर्मेट में अपना पहला विकेट लिया और इंग्लैंड को 140 रन पर आउट करने में अहम रोल निभाया. अंग्रेजों की तरफ से सबसे ज्यादा रन हैरी ब्रूक (56) ने बनाए.
यह भी पढ़ें- टीम से बाहर होने की खबरों के बीच एक बार फिर फेल हुए सूर्यकुमार यादव, इस खिलाड़ी की हुई चांदी
न्यूजीलैंड का भी बुरा हाल
हालांकि न्यूजीलैंड के कातिलानी गेंदबाजी के आगे घुटने टेकने के बाद इंग्लैंड ने शानदार तरीके से जवाब दिया. लंबे वक्त के बाद टेस्ट टीम में लौटे ओली रॉबिंसन ने हाल के सालों में लॉर्ड्स में देखे गए सबसे यादगार शुरुआती ओवरों में से एक डाला. उन्होंने 6 गेंदों में तीन विकेट लिए, बिना कोई रन दिए डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन और रचिन रवींद्र को आउट किया. इस शानदार स्पेल ने तुरंत न्यूजीलैंड पर बहुत ज्यादा दबाव डाल दिया.
मेजबान ने बनाया दबदबा
मेहमान टीम की मुश्किलें तब और बढ़ गईं जब गस एटकिंसन अटैक में शामिल हुए और कप्तान टॉम लैथम (3 रन) को आउट किया. रॉबिंसन ने डेरिल मिशेल (12 रन) को बोल्ड करके अपने शानदार कमबैक को जारी रखा, जबकि जोश टंग ने टॉम ब्लंडेल (4 रन) को आउट करके एक और कामयाबी दिलाई. न्यूजीलैंड की टीम जल्दी ही 29 रन पर 6 विकेट खोकर ढेर हो गई, जिससे इंग्लैंड का कंट्रोल मजबूत हो गया.
79 रन पीछे है न्यूजीलैंड
ग्लेन फिलिप्स ने 34 गेंदों में नाबाद 31 रन बनाकर आक्रामक पारी को संभालने की कोशिश की, जब दूसरे बल्लेबाज स्ट्रगल कर रहे थे तब उन्होंने इरादा दिखाया. फिर भी न्यूजीलैंड ने पहले दिन का अंत बड़ी मुश्किल हालात में किया, अभी भी कीवी टीम इंग्लैंड से 79 रन पीछे है और दूसरे दिन एक मुश्किल चुनौती उनका इंतजार कर रही है.
संबंधित खबरें
हार्दिक पांड्या को लगा एक और झटका, सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी से भी हुए बाहर
8 mins agoफैंस की इस हरकत पर भड़के विराट कोहली, मैदान पर बल्ला फेंकने का वीडियो वायरल
30 mins agoशून्य पर ढेर हुए गिल, 72वें मैच में पहली बार देखना पड़ा ये बुरा दिन
40 mins agoभारत ने दूसरे वनडे में न्यूजीलैंड को रौंदकर सीरीज में बनाई 2-0 की बढ़त
46 mins agoNZ के खिलाफ रोहित शर्मा बने नए 'सिक्सर किंग', अफरीदी का तोड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoविराट कोहली ने रचा इतिहास, तोड़ा रिकी पोंटिंग का वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoपंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
3 hrs agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
3 hrs agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
4 hrs agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines