World Cup 2023: वनडे वर्ल्ड कप 2023 का 16वां मुकाबला आज न्यूजीलैंड और अफगानिस्तान के बीच चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में पहले खेलते हुए कीवी टीम ने निर्धारित 50 ओवर में 6 विकेट खोकर 288 रन बनाए थे। ग्लेन फिलिप्स के 71 और कप्तान टॉम लैथम के शानदार 68 रनों की बदौलत टीम मुश्किल से बाहर निकल यहां तक पहुंची। इसके बाद गेंदबाजों ने अफगानिस्तान को शुरुआती झटके दिए। इसमें से एक था कप्तान हशमतुल्लाह शाहिदी का विकेट जिन्हें मिचेल सैंटनर ने शानदार कैच पकड़ते हुए वापस पवेलियन भेजा।
मिचेल सैंटनर का हैरतअंगेज कैच
सैंटनर के इस कैच का वीडियो आईसीसी ने भी शेयर किया और इसे कैच ऑफ द टूर्नामेंट का कंटेन्डर भी बता दिया। सैंटनर ने अपने पीछे भागते हुए छलांग लगाई और एक हाथ से इस कैच को पकड़ा। इसका वीडियो देख आप भी खुद को तारीफ से नहीं रोक पाएंगे। आईसीसी ने अपने एक्स पर किए गए पोस्ट के कैप्शन में लिखा कि, यह कैच ऑफ द टूर्नामेंट का एक कंटेन्डर बन गया है।
इस तरह लॉकी फर्ग्युसन की गेंद पर कीवी टीम को तीसरा विकेट मिला। अफगानिस्तान की शुरुआत इस मैच में खराब रही और टीम ने 43 रन पर तीन विकेट गंवा दिए। ट्रेंट बोल्ट ने एक बार फिर इस मैच में कसी हुई शुरुआत अपनी गेंदबाजी से की और इब्राहिम जादरान को पवेलियन भेज दिया। मैट हेनरी ने खतरनाक रहमनुल्लाह गुरबाजा का विकेट लिया।
यह भी पढ़ें:- World Cup 2023: घातक खिलाड़ी की होने वाली है वर्ल्ड कप में एंट्री, हेड कोच का बड़ा बयान
यंग, लैथम और फिलिप्स ने जड़े पचासे
न्यूजीलैंड के लिए इस पारी में ओपनर विल यंग ने 54, कप्तान टॉम लैथम ने 68 और ताबड़तोड़ बल्लेबाज ग्लेन फिलिप्स ने 71 रन बनाए। न्यूजीलैंड का स्कोर भी 110 रन पर चार विकेट था। इसके बाद फिलिप्स और लैथम ने 144 रनों की साझेदारी कर डाली। अफगानिस्तान के लिए आज स्पिन जोड़ी मुजीब और राशिद का खास जलवा नहीं चला। दोनों एक-एक विकेट ही ले पाए। इस तरह कीवी टीम ने अफगानिस्तान को 289 रनों का लक्ष्य दिया।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
21 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines