Nuwan Thushara Ruled Out: IPL 2026 से पहले खिलाड़ियों की चोट ने टीमों की टेंशन बढ़ाई हुई है. RCB के तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड पहले ही चोटिल होने के कारण शुरुआती मैचों से बाहर हो चुके हैं. अब खबर आ रही है कि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का एक और तेज गेंदबाज IPL 2026 का हिस्सा नहीं बनेगा. यह खिलाड़ी और कोई नहीं बल्कि श्रीलंकाई तेज गेंदबाज नुवान तुषारा हैं. उन्हें श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से IPL खेलने की अनुमति नहीं मिल पाई.
IPL 2026 से पहले बाहर हुए नुवान तुषारा!
जोश हेजलवुड की गैरमौजूदगी में नुवान तुषारा IPL 2026 के शुरुआती मैच में खेलने के प्रबल दावेदार नजर आ रहे थे. उन्होंने पहले भी RCB के लिए धमाल मचाया था. न्यूजवायर की नई रिपोर्ट के मुताबिक, नुवान तुषारा को श्रीलंका क्रिकेट बोर्ड से NOC (नो ऑब्जेक्शन सर्टिफिकेट) नहीं मिल पाई है. क्रिकेट बोर्ड सभी खिलाड़ियों का फिटनेस टेस्ट करते हैं और उसके मुताबिक ही उन्हें खेलने की अनुमति देते हैं. रिपोर्ट में बताया गया है कि नुवान जरुरी फिटनेस पॉइंट्स हासिल नहीं कर पाए और इसी वजह से IPL 2026 के लिए उन्हें श्रीलंकाई क्रिकेट बोर्ड ने NOC नहीं दी.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले वैभव सूर्यवंशी के लिए खुल जाएंगे टीम इंडिया के दरवाजे! ICC के इस नियम के कारण नहीं मिल रहा था मौका
जल्द भारत आएंगे जोश हेजलवुड
जोश हेजलवुड भले ही RCB के लिए शुरुआती मैच नहीं खेलेंगे लेकिन बाद में उपलब्ध हो जाएंगे. पैट कमिंस भी शुरुआती मैचों के लिए उपलब्ध नहीं हैं लेकिन भारत आ चुके हैं. वो SRH की टीम से जुड़ गए हैं और अभ्यास भी शुरू कर दिया है. रिपोर्ट्स के मुताबिक जोश हेजलवुड भी आज भारत आने वाले हैं. वो RCB के कैंप का हिस्सा होंगे लेकिन शुरुआत कुछ मैच मिस करेंगे.
तुषारा और हेजलवुड की गैरमौजूदगी में किसे मिलेगा मौका?
जोश हेजलवुड शुरुआत में उपलब्ध नहीं हैं, वहीं नुवान तुषारा के IPL 2026 से बाहर होने की खबर सामने आ रही है. ऐसे में RCB के गेंदबाजी कॉम्बिनेशन पर सभी की नजर होगी. ESPNCricinfo की रिपोर्ट के मुताबिक भुवनेश्वर कुमार, मंगेश यादव और जैकब डफी सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ 28 मैच को पहले मैच में RCB का तेज गेंदबाजी अटैक संभालेंगे.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 के दूसरे फेज को लेकर BCCI का बड़ा ऐलान, जल्द रिलीज होगा पूरा शेड्यूल
संबंधित खबरें
विराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
32 mins agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
52 mins agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
1 hr agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
2 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
2 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
4 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
5 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
6 hrs agoLIVE: विराट कोहली ने पूरा किया अर्धशतक, जीत की ओर टीम इंडिया
7 hrs agoIND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
15 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines