हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

अब अगला मुकाबला खेलने कब उतरेंगे वैभव सूर्यवंशी? ऐतिहासिक मैदान पर खेला जाएगा मैच

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी में ईस्ट जोन के लिए जब वैभव सूर्यवंशी की सिलेक्शन हुआ था. उस समय टीम में उनकी जगह को लेकर सवाल खड़े हो रहे थे. इस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में उन्हें गेंद के साथ अच्छा किया. जिसके बाद सेमीफाइनल में बल्ले से भी धमाल मचा दिया है.

विज्ञापन
वैभव सूर्यवंशी का आज भारत में होगा T20I डेब्यू (PIC Credit - ANI)

Vaibhav Sooryavanshi: दलीप ट्रॉफी 2026 में अब तक 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने बहुत ही कमाल का प्रदर्शन किया है. जिसके कारण ही ईस्ट जोन की टीम ने 13 सालों का इंतजार खत्म करके फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है. वैभव ने क्वार्टर फाइनल और सेमीफाइनल दोनों ही मैच में अपना प्रभाव छोड़ा है. जिसके कारण ही हर तरफ अब उनकी ही तारीफ हो रही है. अब फैंस का सबसे बड़ा सवाल ये है कि वैभव अपना अगला मुकाबला अब कब खेलने के लिए उतरेंगे? 

अब कब अगला मुकाबला खेलेंगे वैभव सूर्यवंशी? 

ईस्ट जोन की टीम ने अब दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में जगह बनी ली है. ऐसे में अब वैभव सूर्यवंशी चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल खेलते हुए नजर आने वाले हैं. ये फाइनल मुकाबला सितंबर 6 से खेला जाने वाला है. फिलहाल नॉर्थ जोन और साउथ जोन के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला खेला जा रहा है. इस मुकाबले में जीतने वाली टीम का सामना फाइनल मुकाबले में ईस्ट जोन से होगा. 

पहले दोनों ही मैचों में छाप छोड़ने वाले वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल की उम्र में ही दलीप ट्रॉफी का फाइनल खेलने वाले हैं. ऐसे में वहां पर भी वो बड़ी पारी खेलकर खुद को साबित करना चाहेंगे. वैभव लंबे समय से फर्स्ट क्लास क्रिकेट में अपने पहले शतक का इंतजार कर रहे हैं. फाइनल मैच में सूर्यवंशी के पास इस इंतजार को खत्म करने का बड़ा मौका होगा. चेन्नई की विकेट पर पहले 2 दिन बल्लेबाजी करना आसान होता है. ऐसे में वहां पर और भी आसानी के साथ रन बनाया जा सकता है. 

विज्ञापन

जिसके बाद टीम इंडिया के लिए खेलेंगे वैभव 

दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मुकाबला 6 से 10 सितंबर के बीच खेला जाना है. जिसके बाद टीम इंडिया 13 सितंबर से अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज खेलने वाली है. जहां पर भी टीम इंडिया के चयनकर्ताओं ने वैभव सूर्यवंशी को टीम में मौका दिया है. ऐसे में सूर्यवंशी को अरुण जेटली स्टेडियम दिल्ली में फैंस खेलते हुए नजर आएंगे. सूर्यवंशी ने पिछली सीरीज में कमाल का प्रदर्शन किया था. 

ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की टीम ईस्ट जोन ने सेंट्रल जोन को हराया, फाइनल का कटाया टिकट

विज्ञापन

वैभव सूर्यवंशी से अब हर मैच के बाद उम्मीदें बढ़ती जा रही है. ऐसे में वो दबाव के साथ अब हर मुकाबले में खेलते हुए नजर आएंगे. सूर्यवंशी की टी-20 टीम में तो जगह फिलहाल पक्की हो गई है. लेकिन वो अब वनडे और टेस्ट टीम में भी अपनी जगह पक्की करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं. हालांकि उसके लिए उन्हें घरेलू क्रिकेट में कमाल का प्रदर्शन करके टीम मैनेजमेंट, बीसीसीआई और चयनकर्ताओं का दिल जीतना होगा.

ये भी पढ़ें: अफगानिस्तान के खिलाफ टी-20 सीरीज के लिए भारतीय टीम का ऐलान, संजू सैमसन की हुई वापसी

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola