IND vs ENG: भारतीय क्रिकेट टीम इंग्लैंड के खिलाफ खेली जा रही 5 मैचों की सीरीज में 3 मुकाबले के बाद 0-2 से पीछे चल रही है. ऐसे में सीरीज को बराबरी पर खत्म करने के लिए भी टीम इंडिया को बचे हुए दोनों मुकाबले अपने नाम करने होंगे. फिलहाल सभी का फोकस चौथे टी-20 मुकाबले पर हैं. जो 9 जुलाई को ब्रिस्टल में खेला जाएगा. इस मुकाबले में संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी हो सकती है. हालांकि रिपोर्ट्स के मुताबिक वो वैभव सूर्यवंशी की नहीं बल्कि इस खिलाड़ी की जगह प्लेइंग 11 में खेल सकते हैं.
इस खिलाड़ी की जगह प्लेइंग 11 में आ सकते हैं संजू सैमसन
टीम इंडिया पिछले 5 में से एक भी मुकाबला नहीं जीत सकी है. इन सभी मुकाबलों में टीम इंडिया की बल्लेबाजी बहुत ही खराब रही है. अभिषेक शर्मा ने 3 अच्छा पारियां खेली है. हालांकि उनके अलावा कोई और बल्लेबाज लगातार रन नहीं बना पा रहा है. जिसके कारण ही अब संजू सैमसन की प्लेइंग 11 में वापसी को लेकर चर्चा हो रही है. हालांकि सिर्फ 2 पारियों के बाद ही वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 से बाहर नहीं किया जा सकता है. ऐसे में संजू सैमसन के कमबैक के लिए उपकप्तान तिलक वर्मा को बाहर का रास्ता दिखाया जा सकता है. तिलक वर्मा के बाहर जाने के बाद संजू सैमसन को नंबर 3 पर बल्लेबाजी करने का मौका मिल सकता है. वहीं नंबर 4 पर ईशान किशन को बल्लेबाजी का चांस दिया जा सकता है. ऐसी स्थिति में कप्तान श्रेयस अय्यर को नंबर 5 पर बल्लेबाजी करनी होगी.
ये भी पढ़ें: VIDEO: इंग्लैंड में एमएस धोनी के लिए बेकाबू हुए फैंस, मुश्किल से बचकर निकले पूर्व कप्तान
तिलक वर्मा आए आलोचकों के निशाने पर
पिछले 5 मुकाबलों में सबसे ज्यादा निराश टीम इंडिया के नए उपकप्तान तिलक वर्मा ने किया है. तिलक वर्मा ने आयरलैंड के खिलाफ रन तो जरूर बनाए, लेकिन धीमी गति से बल्लेबाजी करके टीम इंडिया को ही मैच में फंसा दिया. जिसके कारण ही दोनों मैचों में टीम इंडिया को हार मिली. तिलक ने उसके बाद इंग्लिश टीम के खिलाफ भी 3 में से 2 पारियों में बहुत ही धीमी बल्लेबाजी की है. जिसके कारण ही उन्हें अब बाहर करने की मांग उठ रही है. कप्तान श्रेयस अय्यर और हेड कोच गौतम गंभीर को अब ये बड़ा फैसला करना होगा.
ये भी पढ़ें: सीरीज जीतने के तुरंत बाद वेस्टइंडीज पर चला ICC का डंडा, WTC में कटे अंक और खिलाड़ियों को भी मिली कड़ी सजा
संबंधित खबरें
साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को तीसरे टेस्ट में 176 रनों से हराया
24 mins agoWTC Points Table में ऑस्ट्रेलिया की बादशाहत खत्म, न्यूजीलैंड बना नंबर-1
51 mins agoIPL 2027 से पहले रिटेन और रिलीज खिलाड़ियों को लेकर जल्द होगा फैसला
1 hr agoग्लेन फिलिप्स रचेंगे इतिहास! निशाने पर फिल साल्ट का वर्ल्ड रिकॉर्ड
1 hr agoहैमिल्टन में बरसेंगे रन या गेंदबाज मचाएंगे कहर? जानें पिच रिपोर्ट
2 hrs agoआखिरी मैच में हो गए फेल, तो टीम से बाहर हो सकते हैं ये 3 खिलाड़ी
2 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ 5वां T20I मुकाबला? जानें पूरी डिटेल्स
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ पांचवें T20I में भारत की संभावित प्लेइंग-11
2 hrs agoजडेजा का वनडे करियर हुआ खत्म? पुजारा ने बताया क्यों नहीं मिलेगी जगह
3 hrs agoसूर्यवंशी को घर भेज दो… युवा बल्लेबाज को जगह ना मिलने भड़के आकाश चोपड़ा
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines