VIDEO: इंग्लैंड में एमएस धोनी के लिए बेकाबू हुए फैंस, मुश्किल से बचकर निकले पूर्व कप्तान

एमएस धोनी को इंग्लैंड में फैंस ने बुरी तरह से घेर लिया था. उन्हें भीड़ से निकालने में काफी दिक्कत हुई. अधिक जानकारी के लिए आप वीडियो देख सकते हैं.

Cricket News - 2026-07-08T202714.092

MS Dhoni: भारत और इंग्लैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मुकाबला नॉटिंघम में खेला गया था. इस मैच को देखने के लिए एमएस धोनी भी पहुंचे थे. 7 जुलाई को उनका जन्मदिन था. वह 45 साल के हो गए हैं. ऐसे में उन्होंने बर्थडे के मौके पर भारत और इंग्लैंड के बीच खेला गया तीसरा मैच देखने का फैसला किया. जब वह स्टेडियम से निकले तो इस दौरान फैंस ने उन्हें घेर लिया.

विज्ञापन

हर कोई माही का दीदार करना चाहता था. काफी मुश्किल से उन्हें भीड़ से बाहर निकाला गया. धोनी ने साल 2020 में इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास का ऐलान कर दिया था. आज उन्हें रिटायर हुए करीब 6 साल हो गए हैं. लेकिन इसके बाद भी उनकी लोकप्रियता में कमी नहीं आई है. आईपीएल 2026 में भी माही सीएसके का हिस्सा थे. लेकिन चोट की वजह से वह एक भी मैच नहीं खेल सके. हालांकि अब तक उन्होंने आईपीएल से संन्यास का ऐलान नहीं किया है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ