IND vs ENG: टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच आज साउथहैंपटन में टी-20 सीरीज का 5वां और आखिरी मुकाबला खेला जाना है. जहां पर एक बहुत ही हैरान करने वाली घटना हुई है. मैदान पर मौसम अच्छा होने के बाद भी इस मुकाबले के टॉस में देरी हुई है. जिसके पीछे का कारण बहुत ही हैरान करने वाला है. टीम इंडिया समय से मैदान पर ही नहीं पहुंच सकी. जिसके पीछे का कारण हंसी की बात बन गई है. जिसके बारे में अब सोशल मीडिया पर चर्चा हो रही है और इंग्लिश क्रिकेट बोर्ड का मजाक बन रहा है.
टॉस में इस कारण हुई देरी
भारत और इंग्लैंड के बीच टी-20 सीरीज का 5वां मुकाबला साउथहैंपटन में खेला जा रहा है. जहां पर टॉस होने में 45 मिनट की देरी हो गई. दरअसल टीम इंडिया इंग्लैंड के ट्रैफिक में फंस गई थी. जिसके कारण ही स्टेडियम में ही टीम देरी के साथ पहुंची. ऐसे में टॉस देरी के साथ हुआ, जबकि मैच में 30 मिनट की देरी होने वाली है. जहां पर मुकाबला 7 बजे शुरू होने वाला था, लेकिन टॉस में लेट होने के कारण 7:30 बजे शुरू होगा. भारतीय क्रिकेट टीम के ऊपर इस मुकाबले में पहले ही दबाव रहने वाला है.
बात अगर टॉस की करें तो 7:15 पर जब हुआ, तो एक बार फिर से टीम इंडिया ने जीत दर्ज किया. कप्तान श्रेयस अय्यर ने इसी के साथ पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. वहीं प्लेइंग 11 में भी 2 बड़े बदलाव किए हैं. 15 वर्षीय स्टार वैभव सूर्यवंशी को प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता दिखाया गया. वहीं वाशिंगटन सुंदर को भी हटा दिया गया है. इन दोनों की जगह संजू सैमसन और सूर्यांश शेडगे की प्लेइंग 11 में वापसी हुई है.
ये भी पढ़ें: संजीव गोयनका की टीम से जुड़े केन विलियमसन, संन्यास के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग 11
टीम इंडिया (प्लेइंग 11): अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.
इंग्लैंड (प्लेइंग 11): फिल सॉल्ट, जोस बटलर (विकेटकीपर), हैरी ब्रूक (कप्तान), जैकब बेथेल, टॉम बैंटन, सैम करन, विल जैक्स, लियाम डॉसन, जोफ्रा आर्चर, आदिल राशिद, जोश टंग.
ये भी पढ़ें: IND vs ENG: वैभव सर्यवंशी हुए बाहर, संजू सैमसन की वापसी, 5वें टी20 में बदल गई टीम इंडिया की प्लेइंग 11
संबंधित खबरें
वैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
1 hr agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
1 hr agoअभिषेक शर्मा T20I में सूर्यकुमार का रिकॉर्ड तोड़कर बने नए ‘सिक्सर किंग'
1 hr agoअर्शदीप सिंह हुए बाहर तो इन 3 तेज गेंदबाजों की खुल सकती है किस्मत
2 hrs agoचौथे T20I में हार के बाद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट
3 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में टीम इंडिया की हार के ये 5 खिलाड़ी रहे जिम्मेदार
5 hrs agoIND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
13 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
13 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines