Players Who Can Debut for Team India: भारत और आयरलैंड के बीच दो मैचों की टी20I सीरीज खेली जानी है. टीम इंडिया अब 2028 टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू करने जा रही है. इसी वजह से भारतीय स्क्वाड में कुछ बड़े बदलाव हुए हैं और नए स्टार्स को टीम में जगह मिली है. वैभव सूर्यवंशी अब टीम इंडिया का हिस्सा हैं. फैंस इस श्रृंखला में उनके डेब्यू की उम्मीद लगा रहे हैं. सिर्फ वैभव ही नहीं, बल्कि कुछ अन्य खिलाड़ियों को भी डेब्यू का मौका मिल सकता है. टीम के कॉम्बिनेशन को देखते हुए हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान श्रेयस अय्यर उन्हें मौका दे सकते हैं.
वैभव के अलावा किन्हें मिल सकता है मौका?
महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने टीम इंडिया के स्क्वाड में जगह बना ली है. वो बेहतरीन फॉर्म में हैं और गौतम गंभीर-श्रेयस अय्यर उन्हें खेलने का मौका दे सकते हैं. इसके अलावा स्क्वाड में सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव भी हैं, जिन्हें अब तक टीम इंडिया के लिए खेलने का मौका नहीं मिला है. सूर्यांश को नीतीश कुमार रेड्डी की जगह स्क्वाड में शामिल किया गया है.
भारतीय टीम को एक तेज गेंदबाजी ऑलराउंडर की जरूरत है और नीतीश की गैरमौजूदगी में सूर्यांश को मौका मिल सकता है. प्रिंस यादव के लिए अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज काफी शानदार रही थी. प्रिंस के लिए IPL 2026 भी अच्छा रहा था और अभी वो बढ़िया टच में नजर आ रहे हैं. आयरलैंड की परिस्थितियों में तेज गेंदबाजों को अच्छी मदद मिलती है. इसी वजह से अर्शदीप सिंह और हर्षित राणा के बाद तीसरे गेंदबाज के रूप में प्रिंस प्लेइंग 11 का हिस्सा बन सकते हैं.
ये भी पढ़ें:- आयरलैंड के खिलाफ पहले T20I में वैभव सूर्यवंशी करेंगे डेब्यू? भारतीय टीम के कोच ने दिया अपडेट
आयरलैंड दौरे के लिए टीम इंडिया का स्क्वाड
श्रेयस अय्यर (c), तिलक वर्मा, वैभव सूर्यवंशी, अभिषेक शर्मा, शिवम दुबे, सूर्यांश शेडगे, अक्षर पटेल, वॉशिंगटन सुंदर, संजू सैमसन (wk), ईशान किशन (wk), रवि बिश्नोई, हर्षित राणा, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव, प्रसिद्ध कृष्णा.
ये भी पढ़ें:- वैभव सूर्यवंशी को मिला डेब्यू करने का मौका, तो कौन होगा प्लेइंग 11 से बाहर? 3 खिलाड़ियों की जगह पर खतरा!
संबंधित खबरें
IND vs NZ 1st ODI: ऑकलैंड में बल्लेबाज मचाएंगे धमाल या गेंदबाज बरपाएंगे कहर
6 hrs agoIPL 2027 से पहले लियाम लिविंगस्टोन की होगी छुट्टीृ?
6 hrs agoरोहित-विराट समेत वनडे सीरीज में इन 5 खिलाड़ियों पर रहेंगी नजरें
7 hrs agoNZ में कैसा है कप्तान शुभमन गिल का वनडे रिकॉर्ड? आंकड़ों ने खोली पोल
8 hrs ago2008 के बाद सिर्फ इस पाकिस्तानी क्रिकेटर ने खेला IPL
8 hrs agoपहले वनडे में विराट कोहली तोड़ सकते हैं सचिन-सहवाग का बड़ा रिकॉर्ड
9 hrs ago5 विकेट लेने का मिला इनाम, ICC रैंकिंग में चमकीं वैष्णवी शर्मा
9 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज से पहले भारतीय टीम को बड़ी राहत
9 hrs agoIPL 2027 से पहले हार्दिक पांड्या की हो गई MI से छुट्टी?
10 hrs agoऑकलैंड में भारत का डराने वाला ODI रिकॉर्ड, आंकड़े देखकर हो जाएंगे हैरान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines