वैभव सूर्यवंशी को मिला डेब्यू करने का मौका, तो कौन होगा प्लेइंग 11 से बाहर? 3 खिलाड़ियों की जगह पर खतरा!

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में दो मैचों की T20I सीरीज खेली जाने वाली है. वैभव सूर्यवंशी को फैंस यहां डेब्यू करते हुए देखना चाहते हैं. वैभव को अगर मौका मिला, तो कुछ खिलाड़ियों की जगह पर खतरा मंडरा सकता है.

Vaibhav Sooryavanshi

वैभव को मिलेगा मौका? (Image: AI Generated)

Vaibhav Sooryavanshi: भारत और आयरलैंड के बीच बेलफास्ट में दो मैचों की T20I सीरीज खेली जाने वाली है. 15 साल के वैभव सूर्यवंशी भारतीय टीम का हिस्सा हैं और फैंस उनके डेब्यू का इंतजार कर रहे हैं. सूर्यवंशी इस समय शानदार फॉर्म में हैं. उन्होंने IPL 2026 में बेहतरीन बल्लेबाजी की और ट्राई नेशन सीरीज के फाइनल में भी कोहराम मचाया.

विज्ञापन

हर कोई वैभव को टीम इंडिया के लिए डेब्यू करते हुए देखना चाहता है. हालांकि, टीम इंडिया का टॉप ऑर्डर पहले से तय है और वैभव को इसमें फिट करना आसान नहीं होगा. सवाल यह है कि अगर सूर्यवंशी को डेब्यू का मौका मिलता है, तो कौन बाहर बैठेगा. कुछ खिलाड़ियों की जगह पर खतरा मंडरा रहा है.

विज्ञापन

किन खिलाड़ियों की जगह पर खतरा?

वैभव सूर्यवंशी बेहतरीन फॉर्म में हैं और रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका नेट्स सेशन भी अच्छा गया है. वैभव को इग्नोर करना इतना आसान नहीं होगा. भारतीय टीम 2028 के टी20 वर्ल्ड कप की तैयारियां शुरू कर रही है. इसी वजह से वैभव को लंबा मौका दिया जा सकता है.

विज्ञापन

वैभव ओपनर हैं और टॉप ऑर्डर में बल्लेबाजी करते हैं. अगर उन्हें प्लेइंग 11 में शामिल किया जाता है, तो अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन की जगह पर सबसे बड़ा खतरा है. अभिषेक शर्मा और संजू सैमसन टीम की रेगुलर ओपनिंग जोड़ी है. दोनों ने टी20 वर्ल्ड कप में भी शानदार बल्लेबाजी की थी. अगर वैभव डेब्यू करते हैं, तो अभिषेक शर्मा या संजू सैमसन में से किसी एक को बाहर बैठना पड़ सकता है.

अभिषेक शर्मा ने IPL 2026 में खूब रन बनाए थे और संजू के मुकाबले उनका सीजन बेहतर रहा था. ऐसे में संजू बाहर बैठ सकते हैं. अगर टीम मैनेजमेंट संजू और अभिषेक की ओपनिंग जोड़ी में बदलाव नहीं करना चाहता, तो फिर ईशान किशन को बाहर बैठना पड़ सकता है. मैनेजमेंट वैभव को नंबर 3 पर बल्लेबाजी का मौका भी दे सकता है. हालांकि, इसकी संभावना कम है. वैभव के अलावा सूर्यांश शेडगे और प्रिंस यादव को भी डेब्यू करने का चांस मिल सकता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ