हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

सिर्फ हार्दिक पांड्या ही नहीं, ये दिग्गज भी होगा MI से बाहर! खत्म हो सकता है 9 साल का साथ

Mumbai Indians: हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस छोड़ना लगभग पक्का लग रहा है. सिर्फ पांड्या ही नहीं, MI के एक और दिग्गज पर गाज गिर सकती है और उनका टीम के साथ 9 साल का सफर खत्म हो सकता है.

विज्ञापन
एक और दिग्गज की होगी MI से छुट्टी! (Image: AI Generated)

Mumbai Indians: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक साबित हुआ. इसके बाद हार्दिक पांड्या के टीम छोड़ने की खबर सामने आ रही थी. रिपोर्ट्स के मुताबिक पांड्या ने टीम छोड़ने का मन बना लिया है और अब वो किसी नई टीम के साथ अपने सफर की शुरुआत कर सकते हैं. हार्दिक पांड्या के बाद अब एक और दिग्गज पर भी गाज गिर सकती है और टीम के साथ उनका सफर खत्म हो सकता है. इसका फैसला अगले हफ्ते मुंबई इंडियंस की रिव्यू मीटिंग में हो सकता है.

हार्दिक के अलावा हेड कोच पर भी गिर सकती है गाज

TOI की रिपोर्ट के मुताबिक अगले हफ्ते मुंबई इंडियंस की इंग्लैंड में मीटिंग होने जा रही है. इसी बीच पिछले सीजन में टीम के प्रदर्शन को लेकर बात की जाएगी और भविष्य को लेकर बड़े फैसले लिए जाएंगे. रिपोर्ट में कहा गया है कि हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर बातचीत आगे बढ़ सकती है. इसके अलावा महेला जयवर्धने पर भी गाज गिर सकती है.

49 वर्षीय श्रीलंकाई दिग्गज 2017 से MI टीम के साथ हैं लेकिन IPL 2026 में टीम का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा. पिछले 6 साल से MI ने कोई ट्रॉफी नहीं जीती है और इसी वजह से अब फ्रेंचाइजी उनके फ्यूचर को लेकर भी फैसला कर सकती है. मुंबई इंडियंस के मालिकों को यह फैसला लेना है कि वे महेला के साथ आगे भी जारी रहेंगे या रिसेट बटन दबाएंगे.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन! स्टार गेंदबाज हुआ चोटिल, मंडराया इंग्लैंड दौरे से बाहर होने का खतरा

हार्दिक पांड्या को लेकर भी होगा फैसला

हार्दिक पांड्या का मुंबई इंडियंस छोड़ना लगभग पक्का माना जा रहा है. TOI की रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर काफी रुचि दिखाई जा रही है और मुंबई इंडियंस की सीजन रिव्यू मीटिंग में इसे लेकर स्पष्टता मिलेगी. सिर्फ हार्दिक पांड्या ही नहीं, बल्कि एक और पूर्व भारतीय कप्तान के ट्रेड को लेकर भी बात हो सकती है. रिपोर्ट में यह भी बताया गया है कि जसप्रीत बुमराह और तिलक वर्मा MI के अगले कप्तान बनने के दो सबसे बड़े दावेदार हैं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- रोहित-विराट के ‘फ्लॉप’ शो पर शुभमन गिल का बड़ा बयान! टीम इंडिया की इंग्लैंड के खिलाफ जीत पर हुए गदगद

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola