भारतीय टीम में इन दिनों युवा खिलाड़ियों को खूब मौके मिल रहे हैं. भारतीय टीम के मुख्य चयनकर्ता अजीत अगरकर ने अब तक अपने कार्यकाल के दौरान ज्यादातर युवा खिलाड़ियों पर ही भरोसा जताया है. भारतीय टेस्ट टीम में भी 3 ज्यादातर युवा तेज गेंदबाजों को ही मौके मिल रहे हैं. इनमें मोहम्मद सिराज और प्रसिद्ध कृष्णा का भी नाम शामिल है, जिन्हें बार-बार बैक किया जा रहा है. हालांकि तीन ऐसे भी तेज गेंदबाज हैं, जो कभी भारतीय टेस्ट टीम की जान हुआ करते थे. लेकिन अब इन्हें भारतीय टेस्ट टीम में लौटना काफी मुश्किल लग रहा है.
इन 3 तेज गेंदबाजों की वापसी हुई मुश्किल
लिस्ट में सबसे पहला नाम मोहम्मद शमी का आता है, जिन्होंने भारत के लिए तीनों ही प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन किया है. शमी ने आखिरी टेस्ट मैच भारत के लिए विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेला था. इसके बाद उन्हें मौके नहीं दिए गए. हालांकि शमी ने टेस्ट टीम में वापसी करने के लिए खूब कोशिश की और घरेलू क्रिकेट में शानदार प्रदर्शन भी किया. लेकिन चयनकर्ताओं ने उन्हें बार-बार नजरअंदाज कर दिया. शमी ने भारत के लिए 64 टेस्ट मैच में 229 विकेट झटके हैं. उन्होंने 108 वनडे में 206 और 25 टी-20 मैच में 27 विकेट चटकाए हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: इतिहास रचने की दहलीज पर रवींद्र जडेजा, सिर्फ 1 विकेट लेते ही बड़ा रिकॉर्ड कर लेंगे अपने नाम
इसके अलावा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा का भी नाम आता है. उन्होंने भारत के लिए 100 से अधिक टेस्ट मैच खेले और 300 से अधिक विकेट भी लिए. साल 2021 में इस खिलाड़ी ने विराट कोहली की कप्तानी में भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ कानपुर में खेला. इसके बाद वह टीम इंडिया से गायब हो गए. एक समय था जब ईशांत भारत की टेस्ट टीम में लगातार खेल रहे थे और दुनिया भर में अपनी धारदार गेंदबाजी का जलवा बिखेर रहे थे. लेकिन अब इस भारतीय गेंदबाज के करियर पर खतरा मंडरा रहा है. ईशांत ने भारत के लिए 105 टेस्ट मैच में 311 विकेट झटके हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: 67 दिनों के बाद साथ में नजर आए रोहित शर्मा और विराट कोहली, पहली तस्वीर हुई वायरल
38 साल के उमेश यादव ने भी भारत के लिए आखिरी टेस्ट मैच ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ विश्व टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल 2023 में खेला था. इसके बाद वह भी टीम इंडिया से गायब हो गए. उमेश अपनी तेज रफ्तार के लिए जाने जाते थे. भारत के लिए खेलते हुए उमेश ने 57 टेस्ट मैच में 170 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा उन्होंने 75 वनडे मैच में 106 विकेट लिए हैं. हालांकि अब उमेश की भी वापसी टीम इंडिया में मुश्किल नजर आ रही है.
संबंधित खबरें
IND vs WI: चौथे टी-20 में हार के बाद श्रेयस अय्यर ने दिया बड़ा बयान
4 hrs agoवेस्टइंडीज ने जीता चौथा टी-20 मैच, शाई होप बने जीत के असली हीरो
4 hrs agoIND vs WI: संजू सैमसन के तूफानी अर्धशतक से भारत ने रचा इतिहास
5 hrs agoशाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
6 hrs agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
6 hrs agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
6 hrs agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
6 hrs agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
7 hrs agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines