नई दिल्ली: पाकिस्तान ने बिस्माह मारूफ की जगह एक नया कप्तान नियुक्त किया है। अनुभवी ऑलराउंडर निदा डार को पाकिस्तान की कप्तान के रूप में नामित किया गया है, जबकि न्यूजीलैंड के दिग्गज मार्क कोल्स नए मुख्य कोच होंगे। इससे पहले वह 2017 और 2019 के बीच ये भूमिका निभा चुके हैं। मारूफ ने महिला टी20 विश्व कप 2023 के बाद कप्तानी से इस्तीफा दे दिया था। 130 T20I और 99 ODI खेलने वाली डार पाकिस्तान सेटअप में सबसे अनुभवी खिलाड़ियों में से एक हैं। वह महिला T20I में विकेट लेने वाली टॉप खिलाड़ी हैं। डार के नाम 130 मैचों में 126 विकेट दर्ज हैं।
सलीम जाफर बने महिला चयन समिति के अध्यक्ष
वहीं एक और बदलवा के तौर पर पीसीबी ने पूर्व टेस्ट क्रिकेटर सलीम जाफर को महिला चयन समिति के अध्यक्ष के रूप में नामित किया गया। पीसीबी के अध्यक्ष नजम सेठी ने कहा- मैं निदा, मार्क और सलीम को उनकी नियुक्तियों पर बधाई देना चाहता हूं। निदा एक अनुभवी और बेहद सम्मानित खिलाड़ी हैं। मार्क का महिला क्रिकेट कोचिंग में एक सिद्ध ट्रैक रिकॉर्ड है और सलीम अपने साथ अंतरराष्ट्रीय अनुभव और ज्ञान का खजाना लेकर आए हैं।
और पढ़िए – IPL 2023: रिंकू सिंह ने मारे छक्के पे छक्के, वहीं जब सुबह पिता सिलेंडर टेम्पो लेकर निकले, जानिए फिर क्या हुआ
पांच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज खेलेगी टीम
पाकिस्तान के पास कई द्विपक्षीय श्रृंखलाओं के साथ बिजी शेड्यूल है। अगस्त 2023 से जुलाई 2024 के बीच पाकिस्तान महिला टीम पांच द्विपक्षीय क्रिकेट सीरीज खेलेगी। 2024 में बांग्लादेश में ICC महिला T20 विश्व कप और 2025 में भारत में ICC महिला विश्व कप की पर्याप्त तैयारी करने के लिए 17 T20I भी लाइन में हैं।
और पढ़िए – निकोलस पूरन ने लगाई IPL 2023 की सबसे तेज फिफ्टी, ये बल्लेबाज भी नहीं है पीछे, देखिए आंकड़े
टीम को आगे ले जाने के लिए पूरी कोशिश करूंगी
डार ने कहा- “पाकिस्तान महिला क्रिकेट टीम की कप्तान नियुक्त किए जाने पर मैं सम्मानित महसूस कर रही हूं।” “यह एक बहुत बड़ी जिम्मेदारी है और मैं आगामी आयोजनों में टीम का नेतृत्व करने के लिए उत्साहित हूं। मुझे यह जिम्मेदारी सौंपने के लिए मैं पीसीबी को धन्यवाद देना चाहती हूं। टीम को आगे ले जाने के लिए अपनी पूरी कोशिश करूंगी।” मैं टीम के कप्तान के रूप में उनकी सेवाओं के लिए बिस्माह मारूफ को भी धन्यवाद देना चाहती हूं। उन्होंने शानदार काम किया है।” महिला क्रिकेट का आगामी सीजन कठिन होने वाला है, लेकिन हम भाग्यशाली हैं कि हमारे खिलाड़ियों के पूल में कुछ युवा रोमांचक प्रतिभाएं हैं। हमें टीम को मजबूत प्रदर्शन करने में मदद मिलेगी। एक कप्तान के रूप में मेरा उद्देश्य इन युवा खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण क्रिकेटर बनने के लिए प्रेरित करना और सलाह देना है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
मुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
4 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
5 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
5 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
6 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
7 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
7 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
8 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
8 hrs agoपहले वनडे में नीतीश कुमार रेड्डी का होने वाला है असली टेस्ट
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines