West Indies Cricket Team: वेस्टइंडीज टीम को जहां यूएसए के साथ संयुक्त मेजबान के तौर पर टी20 वर्ल्ड कप 2024 की मेजबानी करनी है। वहीं वर्ल्ड कप से कुछ महीनों पहले ही टीम को एक झटका लग सकता है। दरअसल टीम के तीन बड़े खिलाड़ियों ने सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ठुकरा दिया है। सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट खिलाड़ियों को किसी क्रिकेट बोर्ड के साथ अनुबंधित रखा है। उसी के तहत खिलाड़ी को सालाना सैलरी भी मिलती है। इससे पता लगता है कि आप नेशनल टीम के साथ जुड़े हैं और हर टूर्नामेंट के लिए कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों को ही चयन में तवज्जो मिलती है। पर अब इन तीन बड़े खिलाड़ियों ने टी20 वर्ल्ड कप से पहले कॉन्ट्रैक्ट ठुकराकर फैंस को डरा दिया है।
कौन हैं वो 3 बड़े खिलाड़ी?
दो बार टी20 वर्ल्ड कप पर कब्जा करने वाले वेस्टइंडीज की टीम पिछले कुछ सालों में बिखर गई है। इसका प्रमुख कारण यह भी रहा है कि टीम के खिलाड़ी टी20 लीग की तरफ ज्यादा भागते हैं। वह नेशनल टीम के लिए नहीं खेलना चाहते। शायद यही कारण है कि अब निकोलस पूरन, जेसन होल्डर और काइल मायर्स जैसे बड़े खिलाड़ियों ने टीम का सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट ठुकरा दिया है। होल्डर और पूरन टीम के पूर्व कप्तान भी हैं। लेकिन अब यह खिलाड़ी भी कुछ पूर्व खिलाड़ी, कीरोन पोलार्ड, ड्वेन ब्रावो और सुनील नरेन की राह पर चलते दिखे हैं।
यह भी पढ़ें- West Indies Announce Squad for T20I Series Against England: अब आएगा मजा, सबसे बड़े धुरंधर की हुई वापसी
क्या वेस्टइंडीज के लिए खेलेंगे वर्ल्ड?
हालांकि, आईसीसी द्वारा यह रिपोर्ट किया गया है कि यह खिलाड़ी टीम में सेलेक्शन के लिए मौजूद रहेंगे। इन तीनों ने टीम के साथ आने वाले मुकाबलों में खेलने के लिए अपनी मौजूदगी पर स्पष्टता जताई है। पर तीनों का कॉन्ट्रैक्ट ठुकराना साफ दर्शाता है कि यह टी20 लीग पर ज्यादा फोकस करेंगे। पर तीनों के द्वारा अपनी एवलिबिलिटी पर जवाब देना कुछ हद तक इस बात के लिए फैंस को राहत दे सकता कि शायद वह टी20 वर्ल्ड कप 2024 में हिस्सा ले पाएंगे। लेकिन इस पर अंतिम निर्णय बोर्ड का होगा, क्योंकि पहली तवज्जो कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों को मिलती है।
पर कॉन्ट्रैक्ट ठुकराकर भी यह वर्ल्ड कप खेल सकते हैं, इसका सबसे बड़ा उदाहरण हैं ट्रेंट बोल्ट। बोल्ट ने भी न्यूजीलैंड का कॉन्ट्रैक्ट टी20 लीग और फ्रेंचाइजी क्रिकेट के कारण ठुकराया था। पर वह इंटरनेशनल क्रिकेट में टीम के साथ खेलते दिखे हैं। वह वनडे वर्ल्ड कप 2023 में भी टीम का हिस्सा थे। ऐसे में पूरन, होल्डर और मायर्स के भी मैरून आर्मी में लौटने के चांस बरकरार हैं। पर इसका पूरा फैसला निर्भर करेगा क्रिकेट वेस्टइंडीज के ऊपर।
यह भी पढ़ें- T20 वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद भी नहीं सुधरा प्रदर्शन, आयरलैंड ने टी20 सीरीज में जिम्बाब्वे को हराया
वेस्टइंडीज टीम के कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ी
एलिक एथानेज, क्रेग ब्रेथवेट, केसी कार्टी, तेगनारायण चंद्रपॉल, जोशुआ डी सिल्वा, शाय होप, अकील होसेन, अल्जारी जोसेफ, ब्रेंडन किंग्स, गुदाकेश मोती, रोवमेन पॉवेल, केमार रोच, जेडन सील्स, रोमारियो शेफर्ड।
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड के खिलाफ चौथे टी20 में क्यों हारी टीम इंडिया?
2 mins agoश्रेयस अय्यर का खराब रिकॉर्ड, हार के मामले में सूर्या छूटे पीछे
43 mins agoकप्तान श्रेयस ने गेंदबाजों पर फोड़ा चौथे T20I में मिली करारी हार का ठीकरा
56 mins agoनमन धीर की एक गलती से टीम इंडिया को लगा झटका, ग्लेन फिलिप्स ने ठोका शतक
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने भारत के खिलाफ रचा इतिहास, शतक के साथ बनाए 3 बड़े रिकॉर्ड
1 hr agoश्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास, बने ऐसा करने वाले दुनिया के पहले कप्तान
2 hrs agoनीतीश कुमार रेड्डी को लेकर अब आया नया बड़ा अपडेट
2 hrs agoऑकलैंड में टीम इंडिया को मिली हार, न्यूजीलैंड ने जीता चौथा T20I मुकाबला
2 hrs agoT20I में अर्शदीप सिंह का बड़ा धमाका, 150 विकेट लेकर रच दिया नया इतिहास
2 hrs agoU19 एशिया कप के लिए टीम इंडिया का हुआ ऐलान
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines