RCB Bad Luck: आईपीएल 2024 को लेकर फैंस में अलग ही उत्साह देखा जा रहा है। करीब डेढ़ महीने बाद आईपीएल का आगाज होने वाला है। क्रिकेट के सबसे लंबे टूर्नामेंट आईपीएल को लेकर फैंस में हमेशा से अलग ही क्रेज देखने को मिलता है। आईपीएल 2024 के लिए फैंस भी बेहद ही बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। आरसीबी के फैंस एक बार फिर से उम्मीद लगाए बैठे हैं कि इस बार उनकी फेवरेट टीम आईपीएल ट्रॉफी जरूर जीतेगी, लेकिन इससे पहले आरसीबी टीम और फैंस के लिए बुरी खबर सामने आई है। टीम ने आईपीएल 2024 के ऑक्शन में जिस खिलाड़ी को बाहर कर दिया था, उन्होंने अब विश्व रिकॉर्ड बना दिया है।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: क्या तीसरे T20 में बारिश बनेगी बाधा? मैच से पहले आई मौसम विभाग की रिपोर्ट
ऑक्शन में अनसोल्ड रहा खिलाड़ी
आरसीबी ने ऑक्शन में न्यूजीलैंड के स्टार खिलाड़ी फिन एलन को बाहर कर दिया था। एलन 2021 से 2023 के बीच आरसीबी टीम के साथ ही जुड़े हुए थे, लेकिन आरसीबी में उन्हें खेलने का मौका ही नहीं दिया गया। ऐसे में खिलाड़ी की प्रतिभा की परीक्षा ही नहीं हो सकी। 3 साल तक टीम के साथ जोड़ने के बाद आरसीबी ने खिलाड़ी को 2024 के ऑक्शन में रिलीज कर दिया। खिलाड़ी ने अपना बेस प्राइस 75 लाख रखा था, लेकिन आरसीबी तो छोड़िए, एलन को एक भी खरीददार नहीं मिला और वह अनसोल्ड रहे।
ये भी पढ़ें:- IND vs AFG: तीसरे T20 में इन 3 खिलाड़ियों का पत्ता कटना तय! जानें किसकी होगी वापसी
एक मैच में 16 छक्कों का रिकॉर्ड
अब फिन एलन ने पाकिस्तान के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेलकर सभी को हैरान कर दिया है। न्यूजीलैंड और पाकिस्तान के बीच 5 टी20 मैचों की सीरीज के तीसरे मुकाबले में एलन का तूफान आया है। खिलाड़ी ने इस मैच में सिर्फ 62 गेंदों में 137 रनों की पारी खेली है। उन्होंने 220.96 की स्ट्राइक रेट से रन बनाया है। आपको बता दें कि न्यूजीलैंड की ओर से टी20 फॉर्मेट में यह अधिकतम व्यक्तिगत स्कोर है। खिलाड़ी ने इसके अलावा भी कई बड़े रिकॉर्ड बना दिए हैं। खिलाड़ी के बल्ले से मैच में कुल 16 छक्के निकले हैं। इससे आरसीबी को अपने किए पर पछतावा जरूर हो रहा होगा।
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
21 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines