NZ vs WI: न्यूजीलैंड ने पांचवें टी-20 इंटरनेशनल मुकाबले में वेस्टइंडीज को 8 विकेट से धूल चटाई. पहले बल्लेबाजी करते हुए कैरेबियाई टीम का बैटिंग ऑर्डर जैकब डफी के आगे ताश के पत्तों की तरह बिखर गया और पूरी टीम सिर्फ 140 रन बनाकर ढेर हो गई. डफी ने कहर बरपाते हुए 4 विकेट अपनी झोली में डाले.
हालांकि, कीवी टीम ने 141 रनों के लक्ष्य को हंसते-खेलते हुए सिर्फ 15.4 ओवर में 2 विकेट खोकर हासिल कर लिया. टिम रॉबिन्सन ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 24 गेंदों पर 45 रनों की धांसू पारी खेली, जबकि डेवोन कॉनवे 47 रन बनाकर नाबाद रहे. इस जीत के साथ ही न्यूजीलैंड ने पांच मैचों की टी-20 सीरीज को 2-1 से अपने नाम भी कर लिया है.
रॉबिन्सन-कॉनवे ने दिलाई आसान जीत
141 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड को टिम रॉबिन्सन और डेवोन कॉनवे ने शानदार शुरुआत दी. दोनों ने मिलकर पहले विकेट के लिए 7.1 ओवर में 69 रन जोड़े. रॉबिन्सन ने 24 गेंदों का सामना करते हुए 45 रनों की तेज तर्रार पारी खेली. अपनी इस इनिंग के दौरान रॉबिन्सन ने 5 चौके और 3 गगनचुंबी सिक्स जमाए.
नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे रचिन रविंद्र कुछ दमदार शॉट्स लगाए, लेकिन वह 21 रन बनाने के बाद पवेलियन लौट गए. हालांकि, इसके बाद कॉनवे और मार्क चैपमैन ने टीम को कोई और झटका नहीं लगने दिया. कॉनवे 42 गेंदों में 4 चौके और एक सिक्स की मदद से 47 रन बनाकर नॉटआउट रहे, तो चैपमैन ने 13 गेंदों में नाबाद 21 रन जड़े.
ये भी पढ़ें: IPL 2026 का सबसे चौंकाने वाला ट्रेड, अर्जुन तेंदुलकर की पहली बार बदलेगी टीम! मुंबई में लौटेगा स्टार खिलाड़ी
जैकब डफी ने बरपाया कहर
इससे पहले टॉस गंवाकर बल्लेबाजी करने उतरी वेस्टइंडीज की शुरुआत अच्छी नहीं रही. एलिक अथानाजे 4 गेंदों का सामना करने के बाद सिर्फ एक रन बनाकर चलते बने. एकीम ऑगस्टे बल्ले से कुछ खास कमाल नहीं दिखा सके और 8 रन बनाकर आउट हुए. वहीं, शाई होप 11 रन बनाकर पवेलियन लौटे.
रदरफोर्ड को भी जैकब डफी ने बिना खाता खोले चलता किया. रोस्टन चेज ने टीम की ओर से सर्वाधिक 38 रन बनाए, जबकि रोमारियो शेफर्ड ने 22 गेंदों में 36 रन जड़े. जैकब डफी ने 4 ओवर के स्पेल में 35 रन देते हुए 4 विकेट अपनी झोली में डाले, जबकि जेम्स नीशम ने 2 विकेट चटकाए.
संबंधित खबरें
जोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
14 mins agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
25 mins agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
59 mins agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
2 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
2 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
2 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
3 hrs agoWTC अंक तालिका में बदला समीकरण, न्यूजीलैंड को बिना मैच खेले फायदा
3 hrs agoODI और T20 सीरीज के लिए इंग्लैंड ने किया टीम का ऐलान, 2 स्टार खिलाड़ी बाहर
4 hrs agoस्मृति मंधाना का ICC रैंकिंग में जलवा बरकरार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines