New Zealand Tri Series: पाकिस्तान, न्यूजीलैंड और बांग्लादेश के बीच खेली जा रही ट्राई सीरीज के फाइनल में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड (PAK vs NZ) को 5 विकेट से मात दे दी। इस मैच में पहले बेटिंग करते हुए न्यूजीलैंड ने पाकिस्तान के सामने 164 रनों का लक्ष्य रखा जिसे पाकिस्तान ने बेहद रोमांचक तरीके से चेज कर लिया और सीरीज पर अपना कब्जा जमा लिया।
हैरिस रउफ ने की दमदार गेंदबाजी, बल्लेबाज का तोड़ा बैट
पाकिस्तान की इस जीत में गेंदबाज हैरिस रउफ का काफी योगदान रहा। उन्होंने 4 ओवर में सिर्फ 22 रन देकर 2 विकेट झटके। वहीं डेथ ओवर्स में हैरिस ने सिर्फ 7 रन दिए जिससे पाकिस्तान को कम टार्गेट मिला वहीं उनकी हर तरफ वाहवाही भी हो रही है। हैरिस रउफ ने इस मैच में 150 किमी प्रति घंटे की भी रफ्तार से गेंदबाजी की। उन्होंने मैच के 6ठें ओवर में जब ग्लेन फिलिप्स बैटिंग कर रहे थे तब एक तेज रफ्तार गेंद डाली। ये बॉल सीधे ग्लैन के बल्ले के नीचले हिस्से पर लगी जिससे उनका बल्ला टूट गया। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर हर तरफ शेयर किया जा रहा है और लोग कह रहे हैं कि हेरिस गेंद से बुलेट छोड़ रहे हैं।
अभी पढ़ें – टीम इंडिया का वो हीरो जिसने जिताए हैं 2 वर्ल्ड कप…नाम से ही कांप जाते थे बॉलर! आज है जन्मदिन
https://twitter.com/pakcrichd/status/1580748030176739328
केन विलियमसन का अर्धशतक खराब
बता दें कि इस मैच में न्यूजीलैंड के कप्तान अच्छी लय में दिखें और उन्होंने अर्द्धशतकीय पारी भी खेली लेकिन पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने इस पर पानी फेर दिया। पाकिस्तान की तरफ से हैदर अली ने 15 गेंदो पर 31 रन बनाए वहीं मोहम्मद नवाज ने 22 गेंदों पर 38 रन बनाए और टीम को जीत की ओर ले गए।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
न्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
1 hr agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
2 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
3 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
4 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
5 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
12 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
12 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
12 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
13 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines