6,6,6,6,6,6,6,6…एक ओवर में जड़ दिए 8 छक्के, दुनिया में ये अद्भुत कारनामा करने वाला इकलौता बल्लेबाज

Cricket Unique Record: क्रिकेट के इतिहास में एक ऐसा कारनामा भी हो चुका है जिसे कि सोच पाना भी किसी के बस की बात नहीं होती. एक बल्लेबाज ने एक ही ओवर में 8 छक्के जड़ने का अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया है. कौन है ये बल्लेबाज और किस देश के लिए खेलता है, आइए आपको भी बताते हैं.

SIX.jpg

Cricket Unique Record: मॉडर्न क्रिकेट के बदलते दौर में खेल बल्लेबाजों की तरफ ज्यादा झुकता हुआ नजर आ रहा है. दुनिया में एक ऐसा बल्लेबाज भी है जिसने एक ही ओवर में 8 छक्के जड़ने का अद्भुत कारनामा किया है. धमाकेदार अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए इस बल्लेबाज ने गेंदबाज की धज्जियां उड़ा दीं. इस रिकॉर्ड को देख हर कोई चौंक जाता है क्योंकि एक ओवर में तो 6 गेंद फेंकी जाती हैं. तो फिर इस बल्लेबाज ये एक ही ओवर में 8 छक्के जड़ने का हैरतअंगेज काम कर कैसे लिया. तो चलिए आपको भी बताते हैं कि ये बल्लेबाज कौन है और इसने कैसे इस अकल्पनीय रिकॉर्ड को बनाया. 

विज्ञापन
विज्ञापन

न्यूजीलैंड के बल्लेबाज के नाम दर्ज है रिकॉर्ड

ये कमाल का रिकॉर्ड न्यूजीलैंड के एक बल्लेबाज के नाम है. ली जर्मन नाम के बल्लेबाज ने न्यूजीलैंड में एक फर्स्ट क्लास मैच में ये महारिकॉर्ड अपने नाम किया था. साल 1990, 20 फरवरी के दिन उन्होंने धुआंधार बल्लेबाजी करते हुए एक ओवर में 8 छक्के जड़ने का ऐतिहासिक कारनामा किया था. इस मैच में उनके बल्ले से 70 रनों की आतिशी पारी निकली थी. वो इस मैच में कैंटरबरी के लिए खेल रहे थे और उन्होंने वेलिंगटन के गेंदबाजों को धोया था. 

एक ओवर में कैसे जड़े 8 छक्के?

कैंटरबरी की तरफ से बल्लेबाजी करने के लिए ली जर्मन मैदान पर थे. दूसरी तरफ बर्ट वेंस के हाथों में गेंद. बर्ट वेंस ने अपने इस ओवर में कुल 22 गेंदें फेंकी. इस दौरान बल्लेबाजी करते हुए ली जर्मन इस ओवर में 8 छक्कों समेत 5 चौके भी जड़े. उन्होंने इस ओवर में 77 रन खर्च किए थे, जो कि क्रिकेट इतिहास का सबसे महंगा ओवर भी है. 77 में से 70 रन ली जर्मन के बल्ले से आए थे. बर्ट वेंस न्यूजीलैंड की टीम के लिए भी 4 टेस्ट मुकाबले खेल चुके हैं.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ