CSK में एंट्री के बाद जहीर खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी, IPL 2027 के लिए अपने हिसाब से चुन सकते हैं 'टीम'

Zaheer Khan Big Responsibility: चेन्नई सुपर किंग्स ने जहीर खान को नया हेड कोच नियुक्त किया है. वह दिग्गज स्टीफन फ्लेमिंग की जगह यह जिम्मेदारी निभाएंगे. CSK में शामिल होते ही जहीर को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है.

ms dhoni zaheer khan

जहीर खान को मिली बड़ी जिम्मेदारी (Image: ANI)

Zaheer Khan Big Responsibility: IPL 2027 से पहले चेन्नई सुपर किंग्स ने बहुत बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज जहीर खान को अपनी टीम का हेड कोच नियुक्त किया है. IPL 2026 के बाद स्टीफन फ्लेमिंग ने CSK का साथ छोड़ दिया था और अब वह इंग्लैंड टीम के टेस्ट कोच बन गए हैं. चेन्नई सुपर किंग्स को नए हेड कोच की तलाश थी और अनुभवी गेंदबाज जहीर खान को यह रोल सौंपा गया है. टीम में एंट्री करते ही जहीर को बड़ी जिम्मेदारी मिल गई है.

विज्ञापन

जहीर खान खुद बना पाएंगे अपना कोचिंग स्टाफ

जहीर खान को चेन्नई सुपर किंग्स का हेड कोच बनने के बाद अपनी कोचिंग टीम बनाने की छूट मिल गई है. उन्हें मैनेजमेंट द्वारा पूरा स्टाफ नहीं दिया जाएगा. वह चाहे तो अपना सपोर्ट स्टाफ तैयार कर सकते हैं. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि घरेलू कोच श्रीधरन श्रीराम और राजीव कुमार टीम में बने रह सकते हैं, वहीं नए बल्लेबाजी कोच की एंट्री हो सकती है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, फ्रेंचाइजी लगातार एक विदेशी दावेदार की तलाश कर रही है, जो कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बन सके. वह संभवतः नए बल्लेबाजी कोच की तलाश कर रहे हैं.

विज्ञापन

माइकल हसी चेन्नई सुपर किंग्स के बल्लेबाजी कोच हैं, लेकिन स्टीफन फ्लेमिंग की विदाई के बाद उनके टीम के साथ बने रहने की संभावना कम है. उन्होंने खुद फ्लेमिंग के साथ इंग्लैंड के टेस्ट कोचिंग स्टाफ का हिस्सा बनने की इच्छा जताई है. एरिक सिमंस CSK के गेंदबाजी कोच और कंसल्टेंट हैं. उनका भी टीम से पत्ता कट सकता है. अभी IPL 2027 की शुरुआत में काफी समय है. ऐसे में जहीर खान के पास अपना कोचिंग स्टाफ ढूंढ़ने के लिए काफी समय है.

विज्ञापन

CSK का हेड कोच बनने पर क्या बोले जहीर खान

CSK का हेड कोच बनने पर जहीर खान की प्रतिक्रिया सामने आई. उन्होंने अपनी स्टेटमेंट में कहा, ‘IPL इतिहास की सबसे सफल टीमों में से एक का हिस्सा बनना सम्मान की बात है. एक क्रिकेटर के तौर पर मैंने मैदान पर CSK का सामना किया और उन मैचों का आनंद लिया है. चेपौक में सुपरफैंस जिस तरह का माहौल तैयार करते हैं, वह एकदम खास है. मैं इस बड़ी फ्रेंचाइजी का हिस्सा बनने का इंतजार नहीं कर सकता.’

जहीर खान को चेन्नई सुपर किंग्स का हेड कोच बनाने में एमएस धोनी का बड़ा किरदार है. उन्होंने ही CSK मैनेजमेंट के सामने हेड कोच के पद के लिए जहीर का नाम सामने रखा था और इस बात की पुष्टि खुद CSK के CEO काशी विश्वनाथन ने की थी. धोनी ने भले ही हेड कोच चुना है लेकिन कोचिंग स्टाफ में शायद उनका कोई किरदार नहीं होगा. यह पावर जहीर खान के हाथ में होगी.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ