हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

IND A vs NZ A: इंडिया ए के खिलाफ न्यूजीलैंड ए की टीम का हुआ ऐलान, 24 साल का खिलाड़ी बना कप्तान

24 अक्टूबर से इंडिया ए और न्यूजीलैंड ए के बीच तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैचों की सीरीज खेली जाएगी. दोनों टीमों के बीच तगड़ी टक्कर होने की उम्मीद है. न्यूजीलैंड ए ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है. युवा खिलाड़ी को कप्तान बनाया गया है.

विज्ञापन
न्यूजीलैंड टीम का हुआ ऐलान (Photo: X)

IND A vs NZ A: भारतीय टीम का न्यूजीलैंड दौरा शुरू हो गया है. टीम को वहां पर पांच टी20, पांच वनडे और दो टेस्ट खेलने हैं. पहले टी20 में भारत ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से मात दी. इस बीच इंडिया ए की टीम न्यूजीलैंड ए के खिलाफ तीन अनऑफिशियल टेस्ट मैच भी खेलेगी. दो टेस्ट मैचों की सीरीज की तैयारी के लिए ये मुकाबले कराए जाएंगे. पहला मुकाबला 24 अक्टूबर से शुरू होगा. खैर भारत के खिलाफ मुकाबलों के लिए न्यूजीलैंड ने अपनी टीम का ऐलान कर दिया है.

न्यूजीलैंड ए टीम का ऐलान

तीनों मैचों के लिए न्यूजीलैंड ए ने अलग-अलग टीम का चयन किया है. पहले दो मैचों में 24 साल के राइस मारियू कप्तानी करेंगे. वहीं तीसरे मुकाबले के लिए कप्तान अभी तय नहीं किया गया है. न्यूजीलैंड ने कुल 19 खिलाड़ियों का चयन किया है. इसमें हेनरी निकोल्स समेत 11 ऐसे खिलाड़ी हैं जो इंटरनेशनल स्तर पर खेल चुके हैं. निकोल्स ने 60 मुकाबले खेले हैं. हर मैच के लिए 13-13 खिलाड़ियों को फील्ड पर उतारे जाने का फैसला लिया गया है.

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ दूसरा T20I खेल सकते हैं वैभव सूर्यवंशी, ईशान किशन हुए चोटिल

विज्ञापन

इंडिया ए में भी होंगे बड़े खिलाड़ी

इंडिया ए के लिए ये मुकाबले काफी अहम है क्योंकि कई खिलाड़ी दो टेस्ट मैचों की सीरीज में हिस्सा लेंगे.
ध्रुव जुरेल को इंडिया ए का कप्तान बनाया गया है. ऋषभ पंत भी सीरीज में हिस्सा लेने वाले थे लेकिन वो चोट के कारण बाहर हो गए. इनके अलावा यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल और वाशिंगटन सुंदर जैसे स्टार खिलाड़ी भी खेलेंगे. इन सभी के ऊपर मैनेजमेंट की नजरें रहेंगी. जायसवाल और राहुल हाल ही में रणजी ट्रॉफी में फ्लॉप रहे थे. तीनों मुकाबले चार दिवसीय होंगे. पहला और तीसरा मैच लिंकन के बर्ट सटक्लिफ ओवल पर रखा गया है. वहीं दूसरा मुकाबला क्राइस्टच्रच के हेगले ओवल में होने वाला है. इन मैचों की शुरुआत भारतीय समय अनुसार सुबह 3 बजे से होगी.

सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ए का स्क्वाड

पहला मैच: राइस मारियू (कप्तान), मैट बॉयल, मैक्स चू, क्रिस्टियन क्लार्क, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जैक गिब्सन, मिच हे (विकेटकीपर), कर्टिस हीफी, साइमन कीन, जेयडेन लेनॉक्स, जारोड मैके, टिम रॉबिन्सन और फ्रेजर शीट.

विज्ञापन

दूसरा मैच: राइस मारियू (कप्तान), मैट बॉयल, क्रिस्टियन क्लार्क, मैट फिशर, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, जैक गिब्सन, मिच हे (विकेटकीपर), कर्टिस हीफी, साइमन कीन, जेयडेन लेनॉक्स, जारोड मैके, टिम रॉबिन्सन और फ्रेजर शीट.

तीसरा मैच: आदि अशोक, मैट बॉयल, मैक्स चू (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, कर्टिस हीफी, साइमन कीन, निक केली, बेन लिस्टर, राइस मारियू, जारोड मैके, कैम पॉल, हेनरी निकोल्स और फ्रेजर शीट.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: IND vs NZ: पहले T20I में जीत के बावजूद भारत की प्लेइंग-11 से बाहर हो सकते हैं ये 4 खिलाड़ी, अभिषेक पर लटकेगी तलवार?

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Pankaj Joshi

पंकज जोशी News24 में सीनियर सब एडिटर पद पर कार्यरत हैं. पंकज की क्रिकेट, फुटबॉल, कबड्डी, WWE सहित अन्य खेलों में मजबूत पकड़ है. पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 सालों से अधिक का अनुभव रखने वाले पंकज देश के कई प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं. पंकज ने अपने करियर की शुरुआत श्री न्यूज टीवी चैनल से की, जहां उन्होंने स्पोर्ट्स में अपनी विशेषज्ञता विकसित की. इसके बाद उन्होंने समाचार प्लस, राजस्थान पत्रिका और स्पोर्ट्सकीड़ा में अपनी सेवा दी. योग्यता और डिग्री: पंकज जोशी ने डीएसबी कैंपस नैनीताल, उत्तराखंड से बीएससी (BSc) की डिग्री प्राप्त की है. उन्होंने नोएडा स्थित जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन से जर्नलिज्म में मास्टर डिग्री ली है. पिछला अनुभव: 8 साल के अपने अनुभव में पंकज जोशी ने क्रिकेट वर्ल्ड कप, IPL, कबड्डी और फुटबॉल वर्ल्ड कप जैसे बड़े खेल आयोजनों से जुड़ी खबरों और स्टोरीज पर काम किया है. इसके अलावा उन्होंने WWE के बड़े इवेंट्स और प्रो रेसलिंग की खबरों को भी लगातार कवर किया है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola