World Cup 2023: नीदरलैंड ने दिया भारत को तोहफा, साउथ अफ्रीका को हराकर बदल दिया सारा गणित, देखें Points Table

World Cup 2023 Points Table: नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका के साथ बड़ा उलटफेर करते हुए उसे मात दे दी है। इससे प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव आया है।

Netherlands defeated South Africa in an upset Gift for India see points table

नीदरलैंड और भारत की टीम।

World Cup 2023 Points Table: आईसीसी विश्व कप में रोमांच बढ़ता जा रहा है। पिछले 3 दिनों में 2 बड़ा उलटफेर देखने को मिल गया है। उलटफेर ने फैंस को इस कदर रोमांचित किया है कि अंदाजा नहीं लगाया जा सकता कि किस मुकाबले को कौन अपने नाम कर ले। आईसीसी विश्व कप के 15वें मुकाबले में नीदरलैंड ने साउथ अफ्रीका को हराकर एक और उलटफेर को अंजाम दे दिया है। नीदरलैंड की जीत से प्वाइंट्स टेबल का सारा गणित ही बदल दिया है। इससे भारत को भी काफी फायदा मिला है।

विज्ञापन

नीदरलैंड ने अफ्रीका को फंसाया

नीदरलैंड की जीत भारत के लिए तोहफा साबित हुआ है। साउथ अफ्रीका की हार की वजह से भारत अभी भी प्वाइंट्स टेबल में नंबर वन पर विराजमान है। इस मुकाबले से पहले साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट भारत से भी बेहतर था, ऐसे में अगर अफ्रीका इस मैच को अपने नाम करती, तो भारत का नंबर वन से पत्ता कट जाता। लेकिन नीदरलैंड ने बड़ा उलटफेर करते हुए भारत का पोजिशन बरकरार रख दिया है। वहीं, न्यूजीलैंड अभी भी दूसरे पायदान पर है। इसके बाद साउथ अफ्रीका अभी भी अपने तीसरे पोजिशन पर ही विराज है, जबकि चौथे स्थान पर पाकिस्तान की टीम है।

विज्ञापन

Netherlands defeated South Africa in an upset Gift for India see points table

विज्ञापन

ताश के पत्तों की तरह बिखड़ी अफ्रीकी बल्लेबाजी

बता दें कि साउथ अफ्रीकी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बल्लेबाजी के लिए आई नीदरलैंड की टीम बारिश के कारण 43 ओवर के हुए मुकाबले में अफ्रीका के सामने 246 रनों काी लक्ष्य रखा। नीदरलैंड की ओर से कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 78 रनों की कप्तानी पारी खेली। इसके बाद बल्लेबाजी करने उतरी साउथ अफ्रीका की शुरुआत बेहद ही खराब रही। अफ्रीका के सभी बल्लेबाज नीदरलैंड की गेंदबाजी के सामने ढ़ेर हो गए और मुकाबले को 38 रन से गंवा दिया।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ