ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का 15वां मुकाबला मंगलवार को दक्षिण अफ्रीका और नीदरलैंड के बीच धर्मशाला में खेला गया। इस मुकाबले में नीदरलैंड की टीम टूर्नामेंट का दूसरा उलटफेर करने में कामयाब रही। उसने दक्षिण अफ्रीका को रोमांचक मुकाबले में 38 रन से शिकस्त दी है। नीदरलैंड द्वारा दिए गए 246 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए अफ्रीकी टीम 42.5 ओवरों में 207 रन पर ढेर हो गई। इस प्रकार नीदरलैंड की टीम टूर्नामेंट की अपनी पहली सफलता प्राप्त करने में कामयाब रही।
मिलर की जुझारू पारी हुई बेकार:
लक्ष्य का पीछा करते हुए निचले क्रम के अनुभवी बल्लेबाज डेविड मिलर ने 52 गेंद में 43 रन की जुझारू पारी खेली, लेकिन वह भी अपनी टीम को जीत दिलाने में नाकामयाब रहे। मिलर के अलावा टीम के दूसरे सर्वोच्च स्कोरर केशव महाराज रहे। वह नौवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए 37 गेंद में 40 रन का योगदान देने में कामयाब रहे।
यह भी पढ़ें- बॉलर विकेटकीपर को भूला, स्लिप में खड़े फील्डर को बनाया निशाना, VIDEO देख लोग हुए लोट-पोट
नीदरलैंड के गेंदबाजों का जलवा:
अफ्रीका के मजबूत बल्लेबाजी क्रम को देखते हुए उम्मीद जताई जा रही थी कि वह इस लक्ष्य को आसानी से प्राप्त कर लेंगे, लेकिन नीदरलैंड के गेंदबाजों ने उम्दा प्रदर्शन करते हुए उन्हें लक्ष्य तक पहुंचने नहीं दिया। टीम के लिए लोगन वैन बीक तीन सफलता प्राप्त की. उनके अलावा पॉल वान मीकेरेन, बास डी लीडे और रूलोफ वैन डेर मर्व ने क्रमशः दो-दो सफलता प्राप्त की। वहीं कॉलिन एकरमैन एक विकेट चटकाने में कामयाब रहे।
245 रन बनाने में कामयाब हुई थी नीदरलैंड:
इससे पहले धर्मशाला में आज टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए नीदरलैंड की टीम आठ विकेट के नुकसान पर 245 रन बनाने में कामयाब रही। टीम के लिए सातवें क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने 69 गेंद में नाबाद 78 रन की पारी खेली।
अफ्रीका की टाइट गेंदबाजी:
अफ्रीकी गेंदबाजों का प्रदर्शन इस मुकाबले में शानदार रहा। टीम के लिए लुंगी एनगिडी, मार्को जानसन और कगिसो रबाडा क्रमशः दो-दो विकेट चटकाने में कामयाब रहे। वहीं गेराल्ड कोएत्जी और केशव महाराज को एक-एक सफलता हाथ लगी।
संबंधित खबरें
अगरकर की विदाई के बाद इन खिलाड़ियों की हो सकती टीम इंडिया में वापसी
18 mins agoपृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल की लव स्टोरी में नया ट्विस्ट
1 hr agoहैदराबाद में चौके-छक्कों की होगी बरसात या गेंदबाज बिगाड़ेंगे खेल?
2 hrs agoIND vs WI: टीम इंडिया के इन 3 खिलाड़ियों पर है अच्छा प्रदर्शन करने का दबाव
2 hrs agoन्यूजीलैंड दौरे से पहले भारत को लगा तगड़ा झटका, ऋषभ पंत चोट के कारण बाहर
3 hrs agoउमेश यादव ने रणजी ट्रॉफी में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs agoECB का बड़ा ऐलान, 39 खिलाड़ी सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट में हुए शामिल
3 hrs agoIND vs WI: चौथे T20 मुकाबले में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग 11
3 hrs agoजेल से रिहा होने के बाद अभिषेक पोरेल का धमाका, शतक जड़कर मैदान पर हुए भावुक
4 hrs agoरिंकू सिंह का रणजी ट्रॉफी में धमाकेदार प्रदर्शन है जारी
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines