SA vs NED: आईसीसी विश्व कप का 15वां मुकाबला साउथ अफ्रीका बनाम नीदरलैंड के बीच थोड़ी देर में शुरु होने वाला है। धर्मशाला में होने वाली मैच में साउथ अफ्रीका ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। अफ्रीका इस मुकाबले को अपने नाम कर विश्व कप के प्वाइंट्स टेबल में सीधा नंबर वन के लिए छलांग लगा लेगी। ऐसे में अफ्रीका भारत से नंबर वन का पोजिशन छिन लेगी। भारत का नंबर वन पर बरकरार रहना फिलहाल नीदरलैंड के हाथ में है। यहां देखें दोनों टीम के प्लेइंग इलेवन।
नीदरलैंड के हाथ भारत की बादशाहत
भारतीय फैंस इस आस में है कि नीदरलैंड भी अफगानिस्तान की तरह उलटफेर कर साउथ अफ्रीका को हराए। ताकि भारत नंबर वन पर ही विराज रह सके। करोड़ों भारतीय फैंस नीदरलैंड की जीत के लिए भगवान से प्रार्थना कर रहे हैं, ताकि भारत नंबर वन पर कायम रह सके। अब यह तो मैच ही बताएगा कि नीदरलैंड कुछ कमाल दिखाने में कामयाब होती है, या साउथ अफ्रीका मुकाबले को अपने नाम कर नंबर वन पर पहुंच जाएगी।
बता दें कि साउथ अफ्रीका का नेट रन रेट भारत और न्यूजीलैंड दोनों से बेहतर है। इस विश्व कप अफ्रीका काफी शानदार फॉर्म से भी गुजर रही है, ऐसे में अगर अफ्रीका आज का मुकाबला अपने नाम कर लेती है, तो उसे नंबर वन आने से कोई नहीं रोक पाएगा। इसलिए भारत की यही चाहत होगी कि आज किसी भी तरह नीदरलैंड इस मुकाबले को अपने नाम कर सके।
ये भी पढ़ें:- World Cup में धर्म की एंट्री, मोहम्मद रिजवान के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट में याचिका
साउथ अफ्रीका के Playing 11
क्विंटन डी कॉक, टेम्बा बावुमा, रासी वान डेर डुसेन, एडेन मार्कराम, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, मार्को जानसेन, कैगिसो रबाडा, केशव महाराज, लुंगी एनगिडी, गेराल्ड कोएत्ज़ी
नीदरलैंड के Playing 11
विक्रमजीत सिंह, मैक्स ओ’डॉउड, कॉलिन एकरमैन, बास डी लीडे, तेजा निदामनुरू, स्कॉट एडवर्ड्स, साइब्रैंड एंगेलब्रेक्ट, रूलोफ वैन डेर मेर्वे, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, पॉल वैन मीकेरेन
संबंधित खबरें
शाई होप ने रचा इतिहास, धमाकेदार शतक के साथ बनाए 5 बड़े रिकॉर्ड
5 mins agoटीम इंडिया के ये 3 खिलाड़ी भविष्य में बन सकते हैं कप्तान
40 mins agoहार्दिक पांड्या और यशस्वी जायसवाल के ट्रेड पर आया बड़ा अपडेट
52 mins agoशाई होप का बड़ा कारनामा, कर ली विराट कोहली और क्रिस गेल की बराबरी
53 mins agoपार्थिव पटेल ने नहीं किया आवेदन, अब कौन बनेगा चीफ सिलेक्टर?
1 hr agoIND vs WI: शिवम दुबे को क्यों नहीं मिल रहा प्लेइंग 11 में मौका?
2 hrs agoरणजी ट्रॉफी के पहले मैच में फेल हो गए भारतीय टीम के 4 स्टार खिलाड़ी
2 hrs agoIND vs WI: वैभव सूर्यवंशी को लगातार चौथे मैच में नहीं मिली जगह
3 hrs agoरवींद्र जडेजा ने अच्छा प्रदर्शन करके टीम इंडिया की खत्म कर दी परेशानी
3 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में हो सकता है बड़ा बदलाव
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines