Mohammad Kaif Praised Netherlands NED vs BAN: नीदरलैंड-बांग्लादेश के बीच खेले गए मुकाबले में नीदरलैंड की टीम ने शानदार जीत दर्ज की। शनिवार को कोलकाता के ईडन गार्डंस में नीदरलैंड ने 230 रनों के लक्ष्य का पीछा कर रही बांग्लादेश को 142 रनों पर समेट डाला। 87 रनों की इस शानदार जीत ने दुनियाभर के क्रिकेटप्रेमियों को मुरीद बना लिया। भारत के पूर्व क्रिकेटर मोहम्मद कैफ इस जीत से गदगद नजर आए।
टोटल एंटरटेनमेंट, पूरा पैसा वसूल
कैफ ने ट्वीट कर लिखा- गेंदबाजी, बल्लेबाजी, कैचिंग, रणनीति, भावनाएं – टोटल एंटरटेनमेंट, पूरा पैसा वसूल। नीदरलैंड की शानदार जीत का श्रेय कप्तान को देते हुए कैफ ने लिखा- स्कॉट एडवर्ड्स आपने इंस्पायर किया है। एडवर्ड्स ने 68 रनों की शानदार पारी खेली थी। वहीं नीदरलैंड की फील्डिंग और बॉलिंग भी गजब रही।
लक्ष्य का पीछा कर रही बांग्लादेश की टीम को पॉल वैन मीकेरेन, बास डी लीड के साथ सभी गेंदबाजों ने घुटनों पर ला दिया। पॉल ने 7.2 ओवर में 23 रन देकर 4 विकेट चटकाए। बास डी लीड ने 7 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट निकाले।
बांग्लादेश की संभावनाएं लगभग खत्म
बांग्लादेश की टीम की वर्ल्ड कप में 6 में से पांचवीं हार थी। छह मैचों में लगातार पांचवीं हार के बाद बांग्लादेश की सेमीफाइनल में पहुंचने की संभावना एक तरह से खत्म हो गई है क्योंकि टीम यदि अगले सभी 3 मैच जीत भी लेती है तो ज्यादा से ज्यादा उसके पास 8 अंक हो पाएंगे। फिलहाल 8 अंकों के साथ न्यूजीलैंड-ऑस्ट्रेलिया तीसरे-चौथे स्थान पर बैठी हैं। अब जब तक सभी टीमें अपने अगले मुकाबले नहीं हार जातीं, तब तक बांग्लादेश का क्वालिफाई करना मुश्किल है। यानी बांग्लादेश को कोई चमत्कार ही बचा सकता है।
ये भी पढ़ें: World Cup 2023: भारत के खिलाफ मैच से पहले इंग्लैंड को लगा झटका, नीदरलैंड की जीत से एक टीम सेमीफाइनल से Out
संबंधित खबरें
अर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
22 mins agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
44 mins agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
1 hr agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
1 hr agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
3 hrs agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
3 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
4 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
4 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines