Navdeep Saini Get Married: भारतीय तेज गेंदबाज नवदीप सैनी ने शादी रचा ली है। एक तरफ भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया के बीच रोमांचक मुकाबला चल रहा था, इस दौरान नवदीप सैनी शादी रचा रहे थे। नवदीप सैनी को कई बड़े क्रिकेटरों ने शादी की बधाई दी है। आपको बता दें कि सैनी ने एक यूट्यूबर स्वाति अस्थाना से से शादी रचाई है। चलिए आपको बताते हैं कौन है ये यूट्यूबर जिसे तेज गेंदबाज दिल दे बैठे।
ये भी पढ़ें:- IND vs AUS: क्रिकेट में 4 तरह के होते हैं DUCK, डायमंड डक पर OUT हुए ऋतुराज गायकवाड़, समझें सभी का अर्थ
नवदीप सैनी ने इंस्टा पर किया पोस्ट
नवदीप सैनी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शादी की जानकारी साझा की है। सैनी को राहुल तेवतिया, मोहसिन खान, उमरान मलिक, अर्शदीप सिंह और मोहम्मद सिराज ने शादी की बधाई दी है। नवदीप ने अपने पोस्ट में लिखा कि आपके साथ, हर दिन प्यार का दिन है। आज हमने अपने जीवन का एक नया अध्याय शुरू करने का फैसला किया है। इसके लिए आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। शादी के दौरान नवदीप सैनी और स्वाति अस्थाना दोनों ही सफेद ड्रेस में नजर आ रहे हैं। सैनी ने शेरवानी पहन रखी है और उनकी पत्नी सफेद लहंगा पहन रखी है।
नीचें क्लिक कर देखें नवदीप सैनी की पत्नी स्वाति अस्थाना का यूट्यूब चैनल
ये भी पढ़ें:- World Cup में खराब प्रदर्शन से इंग्लैंड को झटका, आधे से अधिक खिलाड़ी हुए बाहर! बदल गई पूरी Team
कौन है सैनी की पत्नी स्वाती अस्थाना
तेज गेंदबाज नवदीप सैनी की पत्नी स्वाति अस्थाना एक ट्रैवलर और लाइफस्टाइल ब्लॉगर हैं। उनका एक अपना यूट्यूब चैनल भी है, जहां वह रोजाना कामों की या फिर ट्रैवल ब्लॉगर अपने फॉलोवर्स के साथ साझा किया करती है। स्वाती के इंस्टाग्राम पर 80 हजार के लगभग फॉलोवर्स है। ये सभी जानकारी स्वाती ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर ही अपलोड कर रखी है। स्वाती काफी खूबसूरत भी है, तभी तो तेज गेंदबाज उनकी प्यार में बोल्ड हो गए हैं।
संबंधित खबरें
लिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
9 mins agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
36 mins agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
49 mins agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
1 hr agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
1 hr agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
3 hrs agoIPL 2027: युवराज सिंह बने दिल्ली कैपिटल्स के नए असिस्टेंट और बैटिंग कोच
3 hrs agoवर्ल्ड कप 2027 का जबरदस्त क्रेज, 12 दिन में टिकट के लिए आए डेढ़ करोड़ आवेदन
3 hrs agoपैट कमिंस ने तोड़ा टेम्बा बवुमा का अजेय रिकॉर्ड, टेस्ट में मिली पहली हार
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines