---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

President ने मोहम्मद शमी को अर्जुन अवार्ड से किया सम्मानित, कई अन्य खिलाड़ियों को भी मिला पुरस्कार

National Sports Awards: भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को शानदार प्रदर्शन के लिए अर्जुन अवॉर्ड से नवाजा गया है। इसके अलावा भी कई खिलाड़ियों को अवॉर्ड मिला है।

---खबर नीचे जारी है---

National Sports Awards: दिल्ली स्थित राष्ट्रपति भवन में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने नेशनल अवॉर्ड सेरेमनी का आयोजन किया है। इस अवॉर्ड सेरेमनी में देशभर के कई खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए अवॉर्ड दिया गया है। जिन खिलाड़ियों ने अपने बलबूते टीम को नहीं ऊचाइयां दी है, जिन खिलाड़ियों ने अपने दम पर टीम को कई मुकाबले जिताए हैं, कई ऐसे खिलाड़ियों को अवार्ड दिया गया है। इन खिलाड़ियों में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी भी शामिल हैं। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने मोहम्मद शमी को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित किया है।

https://twitter.com/neha_bisht12/status/1744605304443044231

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:- T20 WC 2024: मॉड्यूलर स्टेडियम पर खेला जाएगा IND-PAK मैच, क्या है इस Stadium का अर्थ

शमी ने विश्व कप में किया था शानदार प्रदर्शन

भारत भले ही आईसीसी विश्व कप 2023 हार गया हो, लेकिन मोहम्मद शमी ने अपनी प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया था। शमी ने विश्व कप में सबसे अधिक विकेट अपने नाम किया था। इसी कारण से उन्हें इस अवॉर्ड से नवाजा गया है। शमी के अलावा भी स्टार शटलर सात्विक साईंराज रंकीरेड्डी और चिराग शेट्टी को खेल रत्न अवॉर्ड से नवाजा गया है। दोनों खिलाड़ियों ने पीछले साल बैडमिंटन में कमाल का खेल दिखाया था। पैरा-तीरंदाज शीतल देवी को भी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने ओजस प्रवीण देवताले को भी अर्जुन पुरस्कार दिया है।

---खबर नीचे जारी है---

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें:- T20 के अलावा ODI और Test सीरीज भी खेलेगी अफगानिस्तान, यहां देखें पूरा Schedule

26 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

आपको बता दें कि इस नेशनल स्पोर्ट्स अवॉर्ड सेरेमनी में कुल 26 खिलाड़ियों को अर्जुन पुरस्कार दिए जाएंगे। इसके अलावा दो खिलाड़ियों को खेल रत्न पुरस्कार से नवाजा जाना था, जो कि बैडमिंटन के खिलाड़ियों को मिल चुका है। अपनी टीम को समर्पित 5 कोचों को द्रोणाचार्य पुरस्कार से नमाजा गया है। इन कोचों में रेसलिंग कोच ललित कुमार, पैरा एथलेटिक्स में महावीर प्रसाद सैनी, चेस कोच आरबी रमेश, मलखंभ में गणेश प्रभाकर और हॉकी में शिवेंद्र सिंह शामिल हैं। इसके अलावा 3 खिलाड़ियों को लाइवटाइम अचीवमेंट के लिए ध्यानचंद पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। इन खिलाड़ियों में मंजूषा कंवर, विनीत कुमार शर्मा और कविता सेल्वाराज शामिल हैं।

---खबर नीचे जारी है---

First published on: Jan 09, 2024 12:00 PM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola