हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Tiger ShroffCJP ProtestGyanesh KumarBigg Boss 20

भारत और ऑस्ट्रेलिया की फाइनल में होगी भिड़ंत, 526 विकेट चटकाने वाले धुरंधर ने की भविष्यवाणी

लॉथन ने वर्ल्ड कप 2023 के फाइनल मुकाबले को लेकर बड़ी भविष्यवाणी की है। उनका मानना है कि फाइनल मुकाबला भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाएगा।

विज्ञापन
India vs Australia: PTI

ODI World Cup 2023. वर्ल्ड कप 2023 का रोमांच अपने चरम पर है. रोहित एंड कंपनी तो सरपट जीत की पटरी पर दौड़ रही है। वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भी अपनी पुरानी लय हासिल कर ली है। दोनों टीमों के उम्दा प्रदर्शन को देखते हुए स्टार ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर नाथन लॉथन (Nathan Lyon) ने बड़ा बयान दिया है। उनका कहना है कि मेजबान टीम भारत और ऑस्‍ट्रेलिया फाइनल में पहुंचेगी।

35 वर्षीय लॉथन का कहना है कि, ‘ईमानदारी से कहूं तो मुझे ऐसा लगता है जैसे फाइनल में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच भिड़ंत होगी। भारतीय टीम मेरी पसंदीदा टीम है। टूर्नामेंट में वह शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं।’

यह भी पढ़ें- ‘गिल की जर्सी की कहानी’, शुभमन मजबूरी में पहनते हैं जर्सी नंबर 77, पसंद तो है यह अंक

उन्होंने आगे बात करते हुए कहा, ‘दक्षिण अफ्रीका भी अपनी मजबूत बल्लेबाजी क्रम के बदौलत विपक्षी टीमों के लिए खतरा साबित हो सकती है। भारतीय टीम पर पूरे देश की अपेक्षाओं का दबाव है।’

लॉथन ने कहा, ‘इनके फैंस जुनूनी होते हैं। इन्‍हें जीत के अलावा और कुछ मंजूर नहीं होता है। फाइनल मुकाबले में ऑस्ट्रेलियाई टीम का रिकॉर्ड बेहतरीन है। वो पूरी क्षमता के साथ जीत के लिए जोर लगाएंगे।’

अंकतालिका में भारत और ऑस्ट्रेलिया की स्थिति:

वर्ल्ड कप 2023 के 30 मुकाबले बीत जाने के बाद भारतीय टीम अंकतालिका में 12 अंकों (+1.405) के साथ पहले स्थान पर स्थित है। वहीं कंगारू टीम अपने छह मुकाबलों के बाद चार जीत एवं दो हार के साथ आठ अंक (+9.970) लेकर चौथे स्थान पर काबिज है।

नाथन लॉथन का क्रिकेट करियर:

बात करें नाथन लॉथन के क्रिकेट करियर के बारे में तो उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के लिए अबतक कुल 153 इंटरनेशनल मुकाबले खेले हैं। इस बीच उनको 259 पारियों में 526 सफलता हाथ लगी है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें