Nathan Lyon: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला टेस्ट मैच डरबन में खेला जा रहा है. इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी की और पहली पारी में 390 रन बना डाले. ऑस्ट्रेलिया की ओर से मैट रेनशॉ ने कमाल का प्रदर्शन किया. उन्होंने सबसे ज्यादा रन बनाए. हालांकि ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज फिरकी गेंदबाज नाथन लियोन ने शानदार प्रदर्शन किया. उन्होंने एक ऐसा रिकॉर्ड बना दिया, जो आजतक कोई नहीं बना पाया था. खास बात ये है कि उन्होंने 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए इतिहास रच दिया है.
नाथन लियोन ने रचा इतिहास
नाथन लियोन टेस्ट क्रिकेट में 10वें नंबर पर बल्लेबाजी करते हुए 1 हजार या उससे अधिक रन बनाने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उनसे पहले ये कारनामा किसी भी खिलाड़ी ने नहीं किया था. लेकिन अब लियोन इस लिस्ट में शामिल होने वाले दुनिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं. उन्होंने इस मैच में 92 गेंदों का सामना करते 27 रनों की पारी खेली. इस पारी के दमपर उन्होंने ऐतिहासिक मुकाम हासिल कर लिया.
ऑस्ट्रेलिया ने बनाए 390 रन
ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137.2 ओवर में 390 रन बनाए हैं. ऑस्ट्रेलिया की ओर से सबसे ज्यादा रन मैट रैनशॉ ने बनाए. उन्होंने 397 गेंदों में 190 रनों की पारी खेली. इसके अलावा कप्तान पैट कमिंस ने 98 गेंदों में 43 रन बनाए थे. साउथ अफ्रीका की ओर से सबसे ज्यादा विकेट वियान मुल्डर ने लिए. उन्होंने 27 ओवर में 68 रन खर्च कर 4 विकेट अपने नाम किए. इसके अलावा मार्को यान्सेन ने 3 विकेट अपनी झोली में डाले.
ये भी पढ़ें: IND vs WI: होलकर स्टेडियम में पहली बार होगा भारत-वेस्टइंडीज का T20I मैच, जानिए पिछले 4 मैचों में क्या-क्या हुआ
लायन का शानदार करियर
नाथन लायन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए शानदार प्रदर्शन किया है. खासकर टेस्ट क्रिकेट में इस फिरकी गेंदबाज ने अपने देश के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की है. उन्होंने 143 टेस्ट मैच में 571 बल्लेबाजों को अपना शिकार बनाया है. इसके अलावा 29 वनडे मैच में उन्होंने 29 विकेट अपनी झोली में डाले हैं. वहीं, 2 टी-20 मैच में उन्होंने 1 विकेट लिया है. लायन ने ऑस्ट्रेलिया के लिए साल 2011 में टेस्ट डेब्यू किया था. इसके बाद से वह लगातार अपने देश के लिए टेस्ट क्रिकेट खेल रहे हैं.
लायन टेस्ट क्रिकेट में 24 बार 5 विकेट हॉल अपने नाम कर चुके हैं. इसके अलावा वह 26 बार 4 विकेट हॉल ले चुके हैं. इसके अलावा 5 बार टेस्ट क्रिकेट के एक मैच में 10 विकेट ले चुके हैं.
ये भी पढ़ें: ‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, मोहम्मद शमी की टीम इंडिया में वापसी पर सुरेश रैना का बड़ा दावा
संबंधित खबरें
सूर्यकुमार यादव ने 170 के स्ट्राइक रेट से की बल्लेबाजी
34 mins agoटीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, 49 रनों से जीता तीसरा वनडे
58 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
1 hr agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
2 hrs agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
2 hrs ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
2 hrs agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
3 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
4 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines