हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs PAK: पाकिस्तानियों के सामने जय श्री राम की धुन से गूंजा नरेंद्र मोदी स्टेडियम, फैंस ने खास अंदाज में किया टीम इंडिया को चीयर

ODI World Cup 2023: भारत बनाम पाकिस्तान मैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कुछ कमाल का नजारा देखने को मिला है।

विज्ञापन
जय श्री राम के नारे से गूंजा स्टेडियम।

ODI World Cup 2023: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी विश्व का सबसे हाई वोल्टेज मुकाबला खेला जा रहा है। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी स्टेडियम दर्शकों से खचाखच भरा हुआ है। 1 लाख 30 हजार दर्शकों की कैपेसिटी वाला स्टेडियम भारतीय फैंस से भरा हुआ है। इस मैच के दौरान कुछ ऐसा हुआ, जो सोशल मीडिया पर छा गया है। भारत बनाम पाकिस्तान मैच के बीच पूरा स्टेडियम जय श्री राम के नारे से गूंज उठा। नरेंद्र मोदी स्टेडियम में बैठे 1 लाख 30 हजार दर्शक जब एक साथ जय श्री राम के नारे लगा रहे थे, यह माहौल देखने योग्य था।

राम की भक्ति में मग्न हुए फैंस 

भारत पाकिस्तान मैच के दौरान स्टेडियम में जय श्री राम का गाना बजा दिया गया। इसके बाद सभी दर्शक एक साथ जय श्री राम के नारे लगाने लगे। इसे देख दिल बाग-बाग हो गया। इसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर छाया हुआ है। वीडियो में देखा जा सकता है कि पूरा स्टेडियम एक साथ जय श्री राम के नारे लगा रहे हैं, यह माहौल मन मुग्ध कर देने वाला था। इस वीडियो को देखने के बाद नरेंद्र मोदी स्टेडियम का माहौल का अंदाजा लगाया जा सकता है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- IND vs PAK: पाकिस्तान के खिलाफ रोहित शर्मा की ‘ट्रिपल सेंचुरी’! फिर बना दिया छक्कों का ये रिकॉर्ड

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola