NAM vs UAE: ऑस्ट्रेलिया में खेले जा रहे टी20 वर्ल्ड कप 2022 के दसवें मुकाबले में यूएई ने बड़ा उलटफेर किया है। यूएई ने नामिबिया को 7 रनों से हरा दिया। यूएई के लिए ओपनर मोहम्मद वसीम (50), रिजवान (43) और बसील अहमद ने (25) रनों का अहम योगदान दिया। इन्हीं बल्लेबाजों की तेज तर्रार पारी के बदौलत टीम मने 20 ओवर में 148 रन बनाएं थे।
अभी पढ़ें – ‘मैं तुम लोगों को ठंडा कर ही दूं…,’ पाकिस्तानी फैन के इस सवाल पर लाल-पीले हुए वसीम अकरम
मैच के दौरान यूएई के बल्लेबाज चुन्दंगापॉयल रिज़वान ने टीम इंडिया के स्टार बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव जैसा छक्का जड़ा। उन्होंने 19वें ओवर की पहली गेंद पर फाइन लेग के ऊपर से सूर्या की स्टाइल में गेंद को सीधे दर्शकों के बीच भेज दिया। बल्ले का कनेक्शन इतना जबरदस्त था कि गेंद सीधे छक्के के लिए मैदान से बाहर दर्शकों के बीच जा गिरी। ये छक्का देख गेंदबाज भी हैरान रह गया।
वसीम और रिजवान ने खेली जबरदस्त पारी
चुन्दंगापॉयल रिज़वान 29 गेंदों का सामना किया। इस दौरान 3 चौके और 1 जबरदस्त छक्का भी ठोका। उन्होंने टाम के लिए 43 रनों की अहम पारी खेली। रिजवान के अलावा मोहम्मद वसीम ने भी 50 रनों की पारी खेली। वसीम के बल्ले से 3 छक्के और 1 चौका भी जड़ा।
यूएई बनाम नामीबिया के बीच मैच का हाल
क्वालिफाइंग ग्रुप-ए के तहत खेले गए मुकाबले में UAE ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया था। 20 ओवर के बाद UAE ने 3 विकेट खोकर 148 रन बनाए थे। जवाब में नामीबिया 8 विकेट खोकर 141 रन ही बना सकी। इस तरह 7 रनों से यूएई ने यह मुकाबला अपने नाम कर लिया है।
अभी पढ़ें – इंग्लैंड को मिली खुशखबरी, चोटिल गेंदबाज ने दिए टीम में वापसी के संकेत
ग्रुप में श्रीलंका पहले स्थान पर रहा
टी-20 वर्ल्ड कप में क्वालिफाइंग ग्रुप-ए के मैच अब समाप्त हो गए हैं। इस ग्रुप में गुरुवार को श्रीलंका ने नीदरलैंड को हराया, जबकि दूसरे मैच में UAE ने नामीबिया को मात दी। इस ग्रुप में श्रीलंका 3 मैचों से 4 अंक लेकर पहले स्थान पर रही। नीदरलैंड ने शुरुआती दो मैचों में जीत दर्ज की थी, लिहाजा उसके पास भी 4 अंक हो गए हैं, लेकिन बेहतर नेट रन रेट के आधार पर श्रीलंका पहले स्थान पर रहा।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ग्लेन मैक्सवेल ने किया संन्यास का ऐलान, 14 साल के करियर का अंत
48 mins agoमुंबई इंडियंस के ये 4 पूर्व खिलाड़ी बने IPL टीमों के हेड कोच
7 hrs agoरिंकू सिंह को भारत की टेस्ट टीम में देखना चाहते हैं यूपी के हेड कोच
8 hrs agoप्रेमा रावत ने रचा इतिहास, सबसे तेज अर्धशतक ठोककर बनाया नया रिकॉर्ड
8 hrs agoन्यूजीलैंड में इतिहास रचने की दहलीज पर शुभमन गिल और श्रेयस अय्यर
9 hrs agoसरफराज खान का भारतीय टीम से लगातार नजरअंदाज होने पर छलका दर्द
10 hrs agoIPL ऑक्शन में दिख सकते हैं मोहम्मद आमिर, APL के लिए भी भरा नाम
10 hrs agoरोहित या विराट, कौन ठोकेगा NZ में सबसे ज्यादा शतक? पुजारा की भविष्यवाणी
11 hrs agoIPL 2027 की रिटेंशन लिस्ट सौंपने की डेट 2 दिन और बढ़ी
11 hrs agoरणजी ट्रॉफी में हर्ष दुबे का ऐतिहासिक कारनामा, एक पारी में झटके 9 विकेट
11 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines