IPL से निकाले जाने के बाद मुस्तफिजुर रहमान ने थामा पाकिस्तान का हाथ, करोड़ों नहीं, कौड़ियों में लगेगी बोली!

Mustafizur Rahman to Join PSL: मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से रिलीज कर दिया गया है. BCCI के आदेश के बाद बांग्लादेश के तेज गेंदबाज का दुनिया के सबसे बड़े टी20 लीग से पत्ता कट गया. अब मुस्तफिजुर रहमान ने पाकिस्तान का हाथ थाम लिया है. IPL में उन्हें करोड़ों रूपये मिले थे लेकिन अब वो कौड़ियों के मोल बिकेंगे.

Mustafizur Rahman to Join PSL

मुस्तफिजुर रहमान खेलेंगे PSL

Mustafizur Rahman to Join PSL: बांग्लादेश के तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL 2026 से निकाल दिया गया है. भारत-बांग्लादेश के बीच तनाव को देखते हुए BCCI ने KKR को अपने स्क्वाड से रहमान को बाहर करने के निर्देश दिए थे. KKR ने तुरंत एक्शन लेते हुए बांग्लादेशी गेंदबाज को स्क्वाड से बाहर कर दिया. इसी को लेकर विवाद छिड़ा हुआ है. इसी बीच रहमान ने बड़ा कदम उठाया है. वो IPL से निकाले जाने के बाद पाकिस्तान सुपर लीग खेलते हुए नजर आएंगे. आधिकारिक रूप से रहमान को PSL से जुड़ने का ऐलान हो गया है.

विज्ञापन

PSL खेलेंगे मुस्तफिजुर रहमान

पाकिस्तान सुपर लीग ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर आकर बड़ा ऐलान किया. उन्होंने बल्लेबाजों को सतर्क रहने की सलाह दी और बताया कि रहमान PSL का अगला सीजन खेलेंगे. उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा, ‘बल्लेबाजों को संभलकर रहना होगा. नए एरा में फिज की एंट्री होने वाली है. मुस्तफिजुर रहमान PSL 11 का हिस्सा बनने वाले हैं.’ पाकिस्तान सुपर लीग का ऑक्शन होना है और इसमें रहमान का नाम भी होगा.

विज्ञापन

कौड़ियों के भाव लगेगी बोली!

IPL 2026 ऑक्शन में मुस्तफिजुर रहमान पर करोड़ों की बोली लगी थी. कोलकाता नाइट राइडर्स ने उन्हें 9.20 करोड़ रूपये में अपनी टीम में शामिल किया था. पाकिस्तान सुपर लीग IPL के मुकाबले बहुत छोटा टूर्नामेंट है और वहां प्लेयर्स को कम पैसे मिलते हैं. PSL को दुनिया की सबसे गरीब क्रिकेट लीग कहना गलत नहीं होगा. ऐसे में अब रहमान पर ऑक्शन में कौड़ियों के भाव बोली लगेगी और IPL से उन्हें जितना फायदा होता, IPL में उन्हें इसका 10-15% फायदा ही मिलेगा.

विज्ञापन

बांग्लादेश में IPL हुआ बैन

मुस्तफिजुर रहमान को निकाले जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड बौखलाया हुआ है. हाल ही में बांग्लादेश सरकार ने ऐलान किया कि IPL का प्रसारण अगले आदेश तक बांग्लादेश से बैन रहेगा. खैर, BCCI और IPL को इससे कोई बड़ा नुकसान नहीं होने वाला है. ऐसे में बांग्लादेश सरकार का IPL को अपने देश से सस्पेंड करना BCCI की टेंशन नहीं बढ़ा रहा होगा.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ