ICC रैंकिंग में भारतीय खिलाड़ी की बादशाहत खत्म, ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाज के नाम हुआ नंबर 1 का ताज

ICC T20I Womens Ranking: ICC T20I रैंकिंग में बड़ा बदलाव हुआ है. भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा पिछले कुछ समय से दुनिया की नंबर 1 गेंदबाज थीं. अब उनसे ये ताज ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज ने छिन लिया है. दीप्ति टी20 गेंदबाजी रैंकिंग में दूसरे स्थान पर आ चुकी हैं. टॉप 10 में अब सिर्फ एक ही भारतीय है.

ICC T20I Womens Ranking

दीप्ति शर्मा को तगड़ा नुकसान

ICC T20I Womens Rankings: भारतीय महिला टीम की स्टार खिलाड़ी दीप्ति शर्मा काफी समय ICC टी20 रैंकिंग में नंबर 1 थी. दीप्ति का हालिया प्रदर्शन भारत के लिए शानदार रहा है और इसी कारण वो अपनी रैंक बढ़ाकर तेजी से टी20 अंतर्राष्ट्रीय में दुनिया की नंबर 1 गेंदबाज बन गई थी. अब उनकी इस बादशाहत को ऑस्ट्रेलिया की तेज गेंदबाज एनाबेल सदरलैंड ने खत्म कर दिया है. वो दोबारा टी20 अंतर्राष्ट्रीय में दुनिया की नंबर 1 गेंदबाज बन चुकी हैं.

विज्ञापन

दीप्ति शर्मा की बादशाहत हुई खत्म

ICC ने हाल ही में वुमेंस टी20 अंतर्राष्ट्रीय रैंकिंग जारी की. इसमें गेंदबाजों की रैंकिंग में बड़ा बदलाव देखने को मिला. दीप्ति शर्मा को एक पायदान का नुकसान हुआ है और वो दूसरे स्थान पर आ गई हैं. उनकी नंबर 1 की बादशाहत खत्म हो गई है और दूसरे पायदान पर मौजूद एनाबेल सदरलैंड के नाम अब नंबर वन का ताज हो चुका है. हालिया टी20 सीरीज में दीप्ति शर्मा का प्रदर्शन अच्छा था लेकिन वो अपना नंबर 1 का स्पॉट बचाने में असफल रहीं.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें:- T20 World Cup विवाद पर खुलकर बोला बांग्लादेश, BCCI नहीं, सीधा ICC से होगी मीटिंग!

वुमेंस ICC T20I गेंदबाजी रैंकिंग

रैंक देशखिलाड़ी रेटिंग
1ऑस्ट्रेलियाएनाबेल सदरलैंड736
2भारतदीप्ति शर्मा735
3पाकिस्तानसादिया इकबाल732
4इंग्लैंडसोफी एक्लेस्टोन727
5इंग्लैंडलॉरेन बेल714
6दक्षिण अफ्रीकानॉनकुलुलेको म्लाबा705
7ऑस्ट्रेलियाजॉर्जिया वेयरहैम704
8इंग्लैंडचार्ली डीन704
9वेस्टइंडीजअफी फ्लेचर702
10पाकिस्ताननशरा संधू700

टॉप 10 से बाहर हुईं रेणुका सिंह ठाकुर

टीम इंडिया की स्टार तेज गेंदबाज रेणुका सिंह ठाकुर ICC रैंकिंग में सातवें पायदान पर थीं. हालांकि, नवीनतम आईसीसी रैंकिंग आने के बाद उन्हें तगड़ा नुकसान झेलना पड़ा है. वो नंबर 7 से सीधा 11वें पायदान पर आ चुकी हैं. उनकी मौजूदा रेटिंग 698 है. अब टी20 वुमेंस रैंकिंग में भारत की सिर्फ एक ही खिलाड़ी है. राधा यादव पहले 16वें स्थान पर थीं और अब वो 18 पायदान पर आ चुकी हैं. उन्हें भी दो स्पॉट का नुकसान झेलना पड़ा है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ