Musheer Khan: 23 अगस्त से दलीप ट्रॉफी 2026 का आगाज हो चुका है. बीसीसीआई के सेंट्रल ऑफ एक्सीलेंस में नॉर्थ जोन और वेस्ट जोन के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. इस मैच में वेस्ट जोन की ओर से सरफराज खान के भाई मुशीर खान ने भी कमाल किया है. उन्होंने शानदार अर्धशतकीय पारी खेल दी है. वेस्ट जोन का पलड़ा फिलहाल भारी नजर आ रहा है और वह जीत की ओर बढ़ती हुई दिख रही है.
दलीप ट्रॉफी में मुशीर खान ने बैट से दिखाया दम
मुशीर पहली पारी में वेस्ट जोन के लिए खासा प्रभावित नहीं कर पाए थे. वह सस्ते में ही पविलेयन लौटे थे. उन्होंने 126 गेंदों में 31 रनों की पारी खेली थी. हालांकि दूसरी पारी में उन्होंने बैटिंग में वापसी की और शानदार प्रदर्शन करते हुए अर्धशतक जमा दिया. वह 87 गेंदों में 59 रनों की पारी खेलकर नाबाद हैं. वह शतक की ओर बढ़ रहे हैं. उन्होंने अब तक 4 चौके और 1 छक्का अपने नाम किया.
ऐसा है मैच का हाल
नॉर्थ जोन ने पहली पारी में 66.5 ओवर में 251 रन बनाए थे. नॉर्थ जोन की ओर से सबसे ज्यादा रन अंशुल कंबोज ने बनाए. उन्होंने 52 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली. इसके अलावा आयुष बदोनी ने 57 गेंदों में 51 रनों की पारी खेली, जवाब में वेस्ट जोन ने 65.4 ओवर में 187 रन बनाए थे. दूसरी पारी में नॉर्थ जोन ने 51 ओवर में 222 रन बनाए थे, जिसके जवाब में उतरी वेस्ट जोन 35.3 ओवर में 149/3 रन बना दिए हैं. वेस्ट जोन को जीत के लिए 138 रनों की दरकार है.
लगातार कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन
फर्स्ट क्लास मैच में मुशीर लगातार शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं. इससे पहले उन्होंने मुंबई के लिए रणजी ट्रॉफी खेलते हुए कर्नाटक के खिलाफ 49 रनों की पारी खेली थी. वहीं, दिल्ली के खिलाफ भी उन्होंने 57 रन बनाए थे. इससे पहले हैदराबाद के खिलाफ उन्होंने गेंदबाजी में दम दिखाते हुए 5 विकेट हॉल अपने नाम किया था.
ये भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी की दलीप ट्रॉफी में शानदार गेंदबाजी
करियर पर एक नजर
मुशीर ने अब तक मुंबई के लिए 17 फर्स्ट क्लास मैच में 46.48 की औसत के साथ 1162 रन बनाए हैं. उन्होंने 4 शतक के अलावा 4 अर्धशतक भी जड़े हैं. इसके अलावा 8 लिस्ट A मैच में मैच में उन्होंने 40.83 की औसत के साथ 245 रन बनाने के अलावा 3 अर्धशतक भी अपने नाम किए हैं. वहीं, 1 टी-20 मैच में उन्हें बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला.
गेंदबाजी में भी उन्होंने मुंबई के लिए शानदार प्रदर्शन किया है और फर्स्ट क्लास मैच में अब तक 21 विकेट ले चुके हैं. इसके अलावा वह लिस्ट A मैच में 10 बल्लेबाजों को अपना शिकार बना चुके हैं. वहीं, टी-20 में उनके नाम 1 विकेट दर्ज है.
IPL 2027: दिनेश कार्तिक बन सकते हैं CSK के अगले हेड कोच, दिग्गज क्रिकेटर मैथ्यू हेडन का मिला समर्थन
संबंधित खबरें
कोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
17 mins agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
1 hr agoऑस्ट्रेलिया के दिग्गज मिचेल स्टार्क बने ICC नंबर 1 टेस्ट गेंदबाज
1 hr agoऑकलैंड में 4 विकेट लेकर अर्शदीप सिंह ने बताया सफलता का राज
2 hrs agoरोहित शर्मा ने डाइव लगाकर किया रन आउट, 39 साल की उम्र में दिखाई फिटनेस
3 hrs agoअंशुल कंबोज ने इंटरनेशनल क्रिकेट में किया धमाकेदार कमबैक
3 hrs ago'बहुत जल्दी...', वैभव सूर्यवंशी को उपकप्तान बनाने पर सचिन ने दिया बयान
5 hrs agoसिराज के साथ हुई 'नाइंसाफी'? पहले वनडे में जगह नहीं मिलने की वजह आई सामने
6 hrs agoIPL में MI के लिए ही खेलेंगे सूर्या, ट्रेड की अफवाहों पर लगा विराम
7 hrs agoHighlights: इंडिया ने 5 विकेट से जीता पहला मैच, सीरीज में बनाई 1-0 की बढ़त
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines