Live Updates
23:16 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: 14 सालों के बाद ओपनिंग मुकाबला जीती मुंबई इंडियंस

2013 से शुरू हुआ सिलसिला 2026 में खत्म हो गया है. 14 सालों के बाद मुंबई इंडियंस की टीम ओपनिंग मुकाबला जीती है. रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन की शानदार पारी टीम के बहुत काम आई. वहीं केकेआर के गेंदबाजों ने बहुत ज्यादा निराश किया.

23:12 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: तिलक वर्मा भी लौटे पवेलियन

मुंबई इंडियंस की टीम को 19वें ओवर में चौथा झटका लगा. तिलक वर्मा 20 रन बनाकर सुनील नरेन का शिकार बने. हालांकि मैच केकेआर के हाथ से निकल चुका है.

22:59 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: रयान रिकेल्टन हुए रन आउट

मुंबई इंडियंस के विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन 43 गेंदों में 81 रन बनाकर शतक की ओर बढ़ रहे थे. उस समय अनुकूल रॉय ने उन्हें रन आउट करके पवेलियन भेज दिया. इसी के साथ केकेआर को कमबैक करने का मौका मिला है.

22:46 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: सूर्यकुमार यादव सस्ते में लौटे पवेलियन

इंपैक्ट प्लेयर के रूप में आए सूर्यकुमार यादव ने पहली गेंद से ही आक्रामक अंदाज में रन बनाया. हालांकि वो 8 गेंदों में 16 रन बनाकर कार्तिक त्यागी का शिकार बन गए. रिंकू सिंह ने बहुत ही आसानी से कैच पकड़ लिया.

22:34 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: रोहित शर्मा शतक बनाने से चूके

मुंबई इंडियंस की शानदार पार्टनरशिप खत्म हुई. पूर्व कप्तान रोहित शर्मा 38 गेंदों में 78 रनों की पारी खेलकर पवेलियन लौटे. जिसमें 6 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे. वैभव अरोड़ा ने केकेआर का खाता खोला.

22:16 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: रयान रिकेल्टन ने भी जड़ा अर्धशतक

रोहित शर्मा के बाद अब उनके जोड़ीदार रयान रिकेल्टन ने भी शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. जिसके कारण ही 9 ओवरों में मुंबई की टीम ने बिना विकेट गंवाए 110 रन बना लिए हैं. जिसके कारण ही मैच पूरी तरह से ही केकेआर के हाथ से निकल गया है.

22:05 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में जड़ा अर्धशतक

मुंबई इंडियंस के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 23 गेंदों में ही 51 रन बना दिए हैं. हिटमैन अभी भी खेलते हुए नजर आ रहे हैं. उन्हें अब मैच खत्म करके जाना होगा.

21:51 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस को मिली अच्छी शुरुआत

मुंबई इंडियंस की टीम को पावरप्ले में अच्छी शुरुआत मिली है. सिर्फ 4 ओवरों में मुंबई की टीम ने बिना विकेट गंवाए 49 रन बना लिए हैं. रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन दोनों ने ही लंबे-लंबे छक्के जड़े हैं.

21:30 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की पारी हुई शुरू

मुंबई इंडियंस की टीम 221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी है. रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं वैभव अरोड़ा केकेआर के लिए पहला ओवर फेंक रहे हैं.

21:20 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस को मिला 221 रनों का बड़ा लक्ष्य

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवरों में 220 रन बनाए. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 67 रन बनाए, तो वहीं अंगकृष रघुवंशी ने 51 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली. मुंबई के लिए शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट अपने नाम किया.

21:07 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: अंगकृष रघुवंशी ने जड़ा अर्धशतक, अगली ही गेंद पर लौटे पवेलियन

केकेआर के युवा स्टार अंगकृष रघुवंशी ने 28 गेंदों में शानदार अर्धशतक जड़ा. हालांकि अगली ही गेंद पर हार्दिक पांड्या ने उन्हें पवेलियन भेज दिया. जिसके कारण ही मुंबई की टीम को कमबैक करने का मौका मिला.

20:41 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कप्तान अजिंक्य रहाणे लौटे पवेलियन

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को तीसरा झटका लगा है. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों में 67 रनों की शानदार पारी खेली. उन्हें भी शार्दुल ठाकुर ने ही पवेलियन का रास्ता दिखाया है.

20:20 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: अजिंक्य रहाणे ने जड़ा अर्धशतक

कप्तान अजिंक्य रहाणे ने पहले मुकाबले में शानदार बल्लेबाजी करते हुए सिर्फ 27 गेंदों में ही अर्धशतक जड़ दिया है. पावरप्ले के दौरान रहाणे ने छक्के-चौकों की बारिश की है. हालांकि उन्हें अब इस पारी को और लंबा करना होगा.

20:17 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: कैमरून ग्रीन की छोटी पारी हुई खत्म

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को दूसरा झटका लगा है. स्टार बल्लेबाज कैमरून ग्रीन 10 गेंदों में 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए. एलन के बाद ग्रीन को भी शार्दुल ठाकुर ने ही पवेलियन भेजा है.

19:59 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: फिन एलन को ठाकुर ने भेजा पवेलियन

केकेआर की टीम को पावरप्ले के आखिरी ओवर में बड़ा झटका लगा है. सलामी बल्लेबाज फिन एलन 17 गेंदों में 37 रन बनाकर पवेलियन लौटे हैं. शार्दुल ठाकुर ने मुंबई के लिए विकेट का खाता खोला है.

19:51 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: केकेआर को मिली धमाकेदार शुरुआत

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम को बहुत ही शानदार शुरुआत मिली है. टीम ने पहले 4 ओवरों में बिना विकेट गंवाए 57 रन बना लिए हैं. फिन एलन और अजिंक्य रहाणे दोनों ही बड़े शॉट खेलते हुए नजर आ रहे हैं.

19:33 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: केकेआर की पारी हुई शुरू

कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. फिन एलन और अजिंक्य रहाणे सलामी बल्लेबाजी करने उतरे हैं. वहीं मुंबई इंडियंस के लिए पहला ओवर ट्रेंट बोल्ट फेंक रहे हैं.

19:12 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: दोनों टीमों के इंपैक्ट प्लेयर

कोलकाता नाइट राइडर्स इम्पैक्ट सब: मनीष पांडे, रोवमैन पॉवेल, कार्तिक त्यागी, सौरभ दुबे, तेजस्वी दहिया.

मुंबई इंडियंस इम्पैक्ट सब: सूर्यकुमार यादव, कॉर्बिन बॉश, रॉबिन मिंज, राज बावा, अश्विनी कुमार.

19:10 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: केकेआर टीम की प्लेइंग 11

फिन एलन, अजिंक्य रहाणे (कप्तान), कैमरून ग्रीन, अंगकृष रघुवंशी (विकेटकीपर), रिंकू सिंह, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, सुनील नरेन, वरुण चक्रवर्ती, वैभव अरोड़ा, ब्लेसिंग मुजरबानी.

19:08 (IST) 29 Mar 2026
MI vs KKR IPL 2026 Live Score: मुंबई इंडियंस की प्लेइंग 11

रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, हार्दिक पांड्या (कप्तान), शेरफेन रदरफोर्ड, नमन धीर, शार्दुल ठाकुर, मयंक मारकंडे, एएम गजनफर, ट्रेंट बोल्ट, जसप्रीत बुमराह.

Mumbai Indians vs Kolkata Knight Riders Highlights: मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच सीजन का दूसरा मुकाबला वानखेड़े स्टेडियम में हुआ. जहां पर हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का बड़ा फैसला किया है. जिसके बाद कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 220 रन बनाए. जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम ने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करके मैच को 6 विकेट से जीत लिया. रोहित शर्मा और रयान रिकेल्टन का वानखेड़े में जादू देखने को मिला. 

कोलकाता नाइट राइडर्स ने खड़ा किया था बड़ा स्कोर 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स को शानदार शुरुआत मिली. कप्तान अजिंक्य रहाणे ने 40 गेंदों में 67 रनों की शानदार पारी खेली. वहीं उनका साथ देते हुए साथी सलामी बल्लेबाज फिन एलन ने 17 गेंदों में 37 रन ठोक दिए. कैमरून ग्रीन ने भी 18 रन 10 बॉल पर बनाए. विकेटकीपर बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 29 गेंदो में 51 रन बनाए. अंत में रिंकू सिंह ने भी नाबाद 33 रन जोड़े. जिसके बाद ही केकेआर की टीम 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 220 रन बनाने में सफल रही. मुंबई इंडियंस के लिए शार्दुल ठाकुर ने 3 विकेट अपने नाम किया. वहीं हार्दिक पांड्या को 1 विकेट मिला. जबकि जसप्रीत बुमराह के खिलाफ रन बनाने में केकेआर के बल्लेबाजों को समस्या आई. 

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: IPL 2026 ऑक्शन में रहे अनसोल्ड, अब इस स्टार ने PSL डेब्यू में विरोधी टीम के छुड़ाए छक्के

---विज्ञापन---

मुंबई इंडियंस को मिली शानदार जीत 

221 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस को धमाकेदार शुरुआत मिली. दोनों सलामी बल्लेबाजों ने ही मिलकर मैच खत्म कर दिया. रोहित शर्मा ने 38 गेंदों में 78 रनों की शानदार पारी खेली. जिसमें 6 चौके और इतने ही छक्के शामिल थे. वहीं उनका साथ देते हुए विकेटकीपर बल्लेबाज रयान रिकेल्टन ने 43 गेंदों में 81 रनों की पारी खेली. जिसमें 4 चौके और 8 गगनचुंबी छक्के जड़े. अंत में सूर्यकुमार यादव ने 16 रन बनाए तो वहीं तिलक वर्मा ने भी 20 रन जोड़े. जिसके कारण ही आखिरी ओवर में मुंबई की टीम ने 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया. कोलकाता के गेंदबाज कभी भी मैच में नहीं नजर आए. जिसके कारण ही मुंबई की टीम एकतरफा अंदाज में जीत गई.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: मुंबई का पूर्व घरेलू क्रिकेटर हुआ गिरफ्तार, पुलिस ने इस मामले में दर्ज किया केस

---विज्ञापन---

---विज्ञापन---