MI Subtly Confirms Rohit Sharma Retain: IPL 2026 के ऑक्शन का आयोजन दिसंबर के मध्य में होने वाला है. इसके पहले रोहित शर्मा के मुंबई इंडियंस छोड़ने और कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा बनने की अफवाहें सामने आ रही हैं. अभिषेक नायर के KKR का हेड कोच बनने की खबर के बाद फैंस ये कयास लगा रहे थे कि उनके करीबी दोस्त रोहित शर्मा MI का साथ छोड़ उनकी टीम से जुड़ सकते हैं. हालांकि, IPL 2026 के लिए मुंबई इंडियंस ने रोहित शर्मा के रिटेंशन का एक तरह से ऐलान कर दिया है और बता दिया है कि वो भविष्य में नीता अंबानी की टीम के लिए ही खेलने वाले हैं.
मुंबई इंडियंस ने किया ‘रिटेंशन’ का ऐलान
पिछले कुछ दिनों से ये खबर आ रही थी कि रोहित शर्मा सालों बाद मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर KKR में ट्रेड हो सकते हैं. इसपर रोहित या मुंबई इंडियंस ने अब तक बात नहीं की थी. अब MI ने अपने आधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट द्वारा बताया कि रोहित शर्मा उनके साथ ही रहेंगे और उनका कोलकाता नाइट राइडर्स से जुड़ने का कोई प्लान नहीं है.
IPL 2026 में एक बार फिर मुंबई की जर्सी में हिटमैन नजर आएंगे. मुंबई इंडियंस ने अपनी पोस्ट में नाइट (रात) शब्द का उपयोग करके ये ऐलान कर दिया कि 2026 ऑक्शन से पहले रोहित का रिटेन होना तय है. उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘सूरज कल एक बार फिर से उग जाएगा ये तो कन्फर्म है, लेकिन नाइट (Knight)… मुश्किल ही नहीं, नामुमकिन है!’
आप नीचे ये सोशल मीडिया पोस्ट देख सकते हैं:
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 से पहले KKR ने बदल दिया हेड कोच, रोहित शर्मा के करीबी को मिली बड़ी जिम्मेदारी
अभिषेक नायर बने KKR के हेड कोच
रोहित शर्मा के करीबी अभिषेक नायर काफी सालों से KKR से जुड़े हुए हैं. उन्होंने कोलकाता के लिए असिस्टेंट कोच के रूप में काम किया था. अब नायर को टीम का हेड कोच बना दिया गया है. KKR की इस ऑफिशियल पोस्ट के बाद ही मुंबई इंडियंस के सोशल मीडिया ने कन्फर्म कर दिया कि रोहित शर्मा MI के लिए ही खेलते हुए नजर आएंगे. मुंबई इंडियंस ने रोहित के KKR के साथ जुड़ने की अफवाहों के दोबारा शुरू होने से पहले ही इनपर विराम लगा दिया.
ये भी पढ़ें:- MI में निकोलस पूरन और कायरन पोलार्ड को मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री! ILT20 के नए सीजन से पहले हुआ बड़ा ऐलान
संबंधित खबरें
IPL 2027 के ऑक्शन से पहले KKR की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
5 hrs agoअग्निवीर जयंत गोयत की रफ्तार का कहर, रणजी में झटके 6 विकेट
6 hrs agoIPL 2028 मेगा ऑक्शन से खिलाड़ियों ने फ्रेंचाइजियों के सामने रखी बड़ी डिमांड
6 hrs agoIND vs NZ: जीत के बाद भी भारत की प्लेइंग 11 में होगा बड़ा बदलाव?
6 hrs agoसेना देशों में 5000 रन पूरे करने से 36 रन दूर रोहित शर्मा
7 hrs agoपृथ्वी शॉ 5 सालों के बाद टीम इंडिया में वापसी का बना रहे हैं मास्टर प्लान
8 hrs agoWPL 2027 में तीसरी बार चैंपियन बनने उतरेगी RCB, जानें शेड्यूल और स्क्वॉड
8 hrs agoरणजी ट्रॉफी में पृथ्वी शॉ का बल्ले से धमाका, महाराष्ट्र ने बंगाल को हराया
8 hrs agoइंडिया ए की टीम में हुई तेज गेंदबाज प्रसिद्ध कृष्णा की वापसी
9 hrs agoदीप्ति शर्मा ICC प्लेयर ऑफ द मंथ अवॉर्ड की रेस में शामिल
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines