MI में निकोलस पूरन और कायरन पोलार्ड को मिली वाइल्ड कार्ड एंट्री! ILT20 के नए सीजन से पहले हुआ बड़ा ऐलान

Nicholas Pooran

Pooran-Pollard MI: मुंबई एमिरेट्स के खेमे में आगामी सीजन से पहले निकोलस पूरन और कीरोन पोलार्ड की एंट्री हुई है. पोलार्ड इस फ्रेंचाइजी की ओर से आईपीएल में जमकर धमाल मचा चुके हैं. वहीं, पिछले सीजन आईएल टी-20 में वह चैंपियन बनी एमआई एमिरेट्स टीम का हिस्सा भी रहे थे. पोलार्ड ने एमआई फ्रेंचाइजी को इस टाइटल जिताने में अहम किरदार निभाया है.

वहीं, पूरन भी एमआई की तरफ से पहले खेल चुके हैं. मेजर क्रिकेट लीग में एमआई न्यूयॉर्क टीम का हिस्सा रहे थे और टीम को दो खिताब भी दिलाए थे. पूरन और पोलार्ड की गिनती टी-20 फॉर्मेट के सबसे धाकड़ बल्लेबाजों में की जाती है. खासतौर पर पूरन इस समय कमाल की फॉर्म में चल रहे हैं. वहीं, पोलार्ड का अनुभव भी एमआई के काफी काम आ सकता है. एमाई टूर्नामेंट में अपने अभियान का आगाज गल्फ जायंट्स के खिलाफ 4 दिसंबर को करेगी. अधिक जानकारी के लिए देखिए वीडियो.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
होम पेज पर वापस जाएँ