Mumbai Indians IPL 2026 Playing 11: आईपीएल 2026 के ऑक्शन में मुंबई इंडियंस टेबल पर ज्यादातर शांत की नजर आई. एमआई ने पहली बोली कैमरून ग्रीन के लिए लगाई तो, लेकिन वह उनके बजट से पूरी तरह बाहर रहे. नीलामी में मुंबई ने क्विंटन डिकॉक समेत कुछ पांच प्लेयर्स पर दांव खेला.
हालांकि, चुनिंदा खिलाड़ियों को खरीदने के बावजूद मुंबई की प्लेइंग 11 आगामी सीजन में काफी दमदार दिखाई दे रही है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में एमआई इंडियन प्रीमियर लीग के 18वें सीजन में धमाकेदार प्रदर्शन करने को बेताब होगी.
ऐसा होगा एमआई का बैटिंग ऑर्डर
मुंबई इंडियंस ने ऑक्शन में क्विंटन डिकॉक को खरीदने के साथ ही अपनी ही मुसीबत बढ़ा ली है. टीम के सामने सबसे बड़ा सवाल यह होगा कि रोहित शर्मा का जोड़ीदार क्विंटन डिकॉक और रियान रिकेल्टन में से कौन होगा. रिकेल्टन का प्रदर्शन पिछले सीजन मुंबई की जर्सी में कमाल का रहा था. ऐसे में टीम शुरुआती मैचों में रिकेल्टन को मौका दे सकती है. हालांकि, डिकॉक का रिकॉर्ड भी आईपीएल में लाजवाब रहा है. नंबर तीन की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव के कंधों पर होगी, जबकि चौथे नंबर पर तिलक वर्मा खेलते हुए दिखाई देंगे.
गेंदबाजी अटैक भी मजबूत
पांचवें नंबर पर विल जैक्स या रदरफोर्ड में से किसी एक और मौका मिल सकता है. वहीं, नंबर छह की जिम्मेदारी कप्तान हार्दिक पांड्या संभालते हुए दिखाई देंगे. फिनिशर की भूमिका में नमन धीर बल्ले से गदर मचाते हुए दिखाई देंगे. मिचेल सैंटनर स्पिन विभाग की जिम्मेदारी संभालते हुए नजर आएंगे. वहीं, फास्ट बॉलिंग की कमान जसप्रीत बुमराह के हाथों में होगी और उनका साथ ट्रेंट बोल्ट और दीपक चाहर देते हुए दिखाई दे सकते हैं.
ये भी पढ़ें: कौन हैं IPL इतिहास के सबसे महंगे अनकैप्ड खिलाड़ी Prashant Veer, जिनके लिए CSK ने लुटाए 14.20 करोड़
मुंबई इंडियंस की संभावित प्लेइंग 11
रोहित शर्मा, रियान रिकेल्टन/क्विंटन डिकॉक, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, विल जैक्स, हार्दिक पांड्या, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, जसप्रीत बुमराह, ट्रेंट बोल्ट, दीपक चाहर.
संबंधित खबरें
मिचेल सेंटनर ने बनाया अपना मास्टर प्लान, ऐसे टीम इंडिया को रोकने की तैयारी
5 mins agoसंजू सैमसन ने T20I में बनाया बड़ा रिकॉर्ड, अब तक कोई नहीं कर सका था ऐसा
20 mins agoIND vs WI: अभिषेक शर्मा 200 रनों से ज्यादा के चेज में हो जाते हैं फेल
27 mins agoअर्शदीप सिंह की जगह टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं भुवनेश्वर कुमार
1 hr agoIND vs WI: करारी हार के बाद भारतीय बल्लेबाजों पर भड़के सुनील गावस्कर
1 hr agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर ने चौथे टी-20 मुकाबले में क्यों की पारी घोषित?
2 hrs agoन्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में नहीं खेलेंगे बुमराह? सामने आई वजह
2 hrs agoक्या भारत-विंडीज T20I सीरीज से बाहर हो जाएंगे अर्शदीप? सैमसन ने दिया अपडेट
3 hrs agoवैभव सूर्यवंशी को मौका नहीं देने से नाराज हो गए कृष्णमाचारी श्रीकांत
4 hrs agoभारत की T20 में बादशाहत, ICC रैंकिंग के टॉप-10 में 4 खिलाड़ी शामिल
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines