Mumbai Indians: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा है. टूर्नामेंट शुरू होने से पहले MI को प्लेऑफ में जाने और छठी बार ट्रॉफी उठाने का बड़ा दावेदार माना जा रहा था. हालांकि, हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टीम बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई और अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. इतनी मजबूत टीम होने के बावजूद वो पॉइंट्स टेबल में नवें स्थान पर हैं. ऐसा लग रहा है कि सिर्फ खराब प्रदर्शन ही नहीं, बल्कि MI की बर्बादी का कारण टीम में खिलाड़ियों के बीच आपसी दूरियां भी हैं.
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस का निराशाजनक प्रदर्शन
IPL 2026 में मुंबई इंडियंस की शुरुआत KKR के खिलाफ धमाकेदार जीत के साथ हुई थी लेकिन इसके बाद उनकी हार का सिलसिला शुरू हो गया. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस लगातार संघर्ष करती रही और CSK के खिलाफ उन्हें IPL इतिहास में सबसे बड़ी हार का सामना करना पड़ा. RCB के खिलाफ 10 मई को हार के साथ MI प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है. अब तक उन्होंने 11 मैच खेले हैं, जिसमें से सिर्फ तीन में उन्हें जीत मिली है और 8 मुकाबलों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है.
MI में आपसी दूरियां हैं खराब प्रदर्शन का कारण?
मुंबई इंडियंस के पास मौजूदा भारतीय टीम के बड़े-बड़े खिलाड़ी हैं. रोहित शर्मा, हार्दिक पांड्या, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और जसप्रीत बुमराह जैसे चैंपियन खिलाड़ी MI की टीम का हिस्सा हैं लेकिन किसी का प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा. खिलाड़ियों में तालमेल की कमी साफ तौर पर नजर आ रही है. इन सभी खिलाड़ियों का ओहदा अपने आप में बड़ा है और मैच के दौरान सभी की राय भी अलग-अलग हो सकती है. इसी वजह से कुछ मौकों पर मैदान पर फैसलों को लेकर खिलाड़ियों के बीच लंबी चर्चा भी हुई है.
ये भी पढ़ें:- ना श्रेयस, ना संजू, ना हार्दिक… ये धाकड़ खिलाड़ी है टीम इंडिया का नया T20 कप्तान बनने का दावेदार! हुआ बड़ा खुलासा
रोहित, सूर्या और तिलक को फॉलो नहीं कर रहे हार्दिक!
हार्दिक पांड्या सालों से रोहित शर्मा के साथ खेल रहे हैं. हार्दिक पांड्या मौजूदा भारतीय टी20 टीम में सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा के साथ खेल रहे हैं. इन सभी क्रिकेटर्स के साथ लगातार मैदान के अंदर और बाहर समय बिताने के बावजूद हार्दिक पांड्या उन्हें फॉलो नहीं करते हैं. पहले MI के कप्तान इन सभी को फॉलो करते थे लेकिन अब चीजें बदल गई हैं.
फैंस सोशल मीडिया पर दावा कर रहे हैं कि हार्दिक पांड्या के खिलाफ MI के अन्य खिलाड़ी गुटबाजी कर रहे हैं. हाल ही में एक वीडियो सामने आया था, जिसमें रायपुर में स्टेडियम से एयरपोर्ट तक रोहित शर्मा, जसप्रीत बुमराह और सूर्यकुमार यादव टीम बस में जाने के बजाय अलग कार से जा रहे हैं. हालांकि, यह वीडियो अभी का है या पुराना, इस बात की पुष्टि करना मुश्किल है.
ये भी पढ़ें:- IPL 2026 के बाद हार्दिक पांड्या हुए मुंबई इंडियंस से बाहर, तो ऑक्शन में ये 5 टीमें लगा सकती हैं रिकॉर्ड बोली!
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
4 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
4 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
5 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
5 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
5 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
6 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
6 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
7 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
8 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines