IPL 2026 के बाद हार्दिक पांड्या हुए मुंबई इंडियंस से बाहर, तो ऑक्शन में ये 5 टीमें लगा सकती हैं रिकॉर्ड बोली!

Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन IPL 2026 में निराशाजनक रहा है. ऐसा लग रहा है कि अगले साल वो ऑक्शन में आ सकते हैं. अगर ऐसा हुआ, तो कुछ टीमें उन पर रिकॉर्ड बोली लगा सकती हैं.

Hardik Pandya CSK
1 / 6

Hardik Pandya: IPL 2026 में मुंबई इंडियंस प्लेऑफ की रेस से बाहर हो गई है. हार्दिक पांड्या की कप्तानी में MI का प्रदर्शन उम्मीदों के मुताबिक नहीं रहा. पांड्या पिछले दो मैचों का हिस्सा नहीं बने हैं और सोशल मीडिया पर फैंस दावा कर रहे हैं कि मुंबई इंडियंस के साथ उनके रिश्ते खराब हो चुके हैं. काफी संभावना है कि हार्दिक इस सीजन के बाद MI छोड़ सकते हैं और ऑक्शन का हिस्सा बन सकते हैं. अगर ऐसा हुआ, तो कुछ टीमें करोड़ों की बोली लगाकर उन्हें अपनी टीम में शामिल करने की कोशिश कर सकती हैं. आइए जानते हैं कि कौन-सी टीमें हार्दिक पांड्या के ऑक्शन में आने पर उन पर रिकॉर्ड बोली लगा सकती हैं.

विज्ञापन

दिल्ली कैपिटल्स

दिल्ली कैपिटल्स2 / 6

दिल्ली कैपिटल्स के लिए पिछले दो सीजन निराशाजनक साबित हुए हैं. अक्षर पटेल की कप्तानी में टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा है. DC की टीम मजबूत है लेकिन उनका प्रदर्शन उम्मीद के अनुसार नहीं रहा है. उन्हें एक नए कप्तान की जरूरत है और अगर हार्दिक ऑक्शन में आए, तो DC उन्हें खरीद सकती है.

विज्ञापन

लखनऊ सुपर जायंट्स

लखनऊ सुपर जायंट्स3 / 6

27 करोड़ रुपये में खरीदे गए ऋषभ पंत LSG के लिए कुछ खास नहीं कर पाए और बुरी तरह फेल हुए. ऐसा लग रहा है कि मैनेजमेंट उन्हें अगले साल रिलीज कर सकता है. ऐसी स्थिति में LSG को एक नए कप्तान की तलाश होगी और अगर हार्दिक पांड्या ऑक्शन में आते हैं, तो संजीव गोयनका की टीम उन पर रिकॉर्ड बोली लगा सकती है.

राजस्थान रॉयल्स

राजस्थान रॉयल्स4 / 6

रियान पराग की कप्तानी में राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अच्छा रहा है. हालांकि, पराग का निजी प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है और वो विवादों में भी रहे हैं. इससे RR की छवि पर बुरा असर पड़ रहा है. राजस्थान रॉयल्स को नए मालिक मिले हैं और अगर हार्दिक ऑक्शन में आए, तो वह उन पर बोली लगाकर उन्हें टीम का नया कप्तान बना सकते हैं.

विज्ञापन

चेन्नई सुपर किंग्स

चेन्नई सुपर किंग्स5 / 6

चेन्नई सुपर किंग्स ने IPL 2026 से पहले ट्रेड के जरिए संजू सैमसन को टीम में शामिल किया था. एमएस धोनी संभावित तौर पर IPL 2026 के बाद रिटायर हो जाएंगे. CSK को लोअर ऑर्डर में एक मजबूत फिनिशर की जरूरत है, जो शिवम दुबे के साथ पारी संभाल सके. ऐसे में अगर हार्दिक ऑक्शन में आते हैं, तो CSK उन पर बोली लगा सकती है.

कोलकाता नाइट राइडर्स

कोलकाता नाइट राइडर्स6 / 6

कोलकाता नाइट राइडर्स की कप्तानी अजिंक्य रहाणे संभाल रहे हैं. पिछले कुछ मैच KKR के लिए अच्छे रहे हैं लेकिन रहाणे अपने करियर के आखिरी कुछ सालों में हैं. भविष्य को देखते हुए KKR को नए कप्तान की जरूरत है और अगर हार्दिक पांड्या ऑक्शन में आए, तो शाहरुख खान की टीम उन पर रिकॉर्ड बोली लगा सकती है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेखक के बारे में

Ujjaval Palanpure

Ujjaval Palanpure

उज्जवल पालनपुरे एक अनुभवी हिंदी कंटेंट राइटर और स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया में 7 वर्षों से अधिक का अनुभव है. वह वर्तमान में News24 Hindi में Senior Sub Editor के पद पर कार्यरत हैं, जहां वह मुख्य रूप से क्रिकेट और WWE से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स पर काम करते हैं. अपने लेखन में वह जटिल जानकारी को आसान और स्पष्ट भाषा में समझाने पर विशेष ध्यान देते हैं. उज्जवल ने अपने सफर की शुरुआत Sportskeeda Hindi के साथ की, जहां उन्होंने छह वर्षों तक काम किया. इसके अलावा, उन्होंने ONE Championship के लिए भी अपनी सेवाएं दीं. जुलाई 2025 से उज्जवल News24 Hindi के साथ जुड़े हुए हैं. उज्जवल ने अपने 7 साल से अधिक लंबे पत्रकारिता करियर में वनडे वर्ल्ड कप, T20 वर्ल्ड कप, IPL, FIFA वर्ल्ड कप, एशियन गेम्स, कॉमनवेल्थ गेम्स और WrestleMania समेत कई प्रमुख टूर्नामेंट्स और इवेंट्स कवर किए हैं. खेल पत्रकार के तौर पर अनुभव: 7+ वर्ष डिग्री एवं पढ़ाई: उज्जवल ने सुशीला देवी बंसल कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी से सॉफ्टवेयर इंजीनियरिंग की पढ़ाई की, जिसके बाद उन्होंने पत्रकारिता में अपना करियर बनाने का फैसला किया. विशेषज्ञता: क्रिकेट, WWE, MMA, कबड्डी, ई-स्पोर्ट्स और गेमिंग
... और पढ़ें
विज्ञापन