Hardik Pandya: हार्दिक पांड्या के मुंबई इंडियंस छोड़ने की खबरें पिछले कुछ हफ्तों से सामने आ रही हैं. पांड्या की कप्तानी में मुंबई इंडियंस का प्रदर्शन पिछले कुछ सालों में निराशाजनक रहा है. इसी वजह से अब शायद पांड्या ने MI छोड़ने का मन बनाया है. रिपोर्ट्स में बताया जा रहा था कि हार्दिक पांड्या ट्रेड के जरिए चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा बनेंगे. हालांकि, अब MI के स्पोक्सपर्सन ने साफ कर दिया कि अभी CSK या किसी अन्य टीम के साथ ट्रेड डील को लेकर कोई बातचीत नहीं हुई है.
हार्दिक पांड्या के ट्रेड पर क्या है नया अपडेट?
पिछले कुछ दिनों में हार्दिक पांड्या के CSK में शामिल होने की अफवाहें तेज हो गई थीं. अब स्पोर्ट्सस्टार से बात करते हुए मुंबई इंडियंस के एक प्रवक्ता ने कहा, ‘हालिया सीजन के बाद रिव्यू चल रहा है और हम टीम के सभी पहलुओं पर नजर डाल रहे हैं. रिपोर्ट के विपरीत, हम प्लेयर ट्रेड को लेकर किसी के साथ अभी बातचीत नहीं कर रहे हैं. यह चीज तभी संभव हो पाएगी, जब रिव्यू पूरा हो जाएगा. अभी विकल्पों और विचारों पर बातचीत हो रही है, जिसमें समय लगेगा. इसी वजह से अभी कोई फैसला नहीं लिया गया है.’
ये भी पढ़ें:- आज होगा भारत-पाकिस्तान का महामुकाबला, जानिए कब, कहां और कैसे LIVE देखें दिग्गजों की भिड़ंत
हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर क्या थीं खबरें?
कुछ दिनों पहले रिपोर्ट्स सामने आई थीं कि चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच हार्दिक पांड्या की ट्रेड डील को लेकर बातचीत हो रही है. मुंबई इंडियंस को पांड्या के बदले में आयुष म्हात्रे और शिवम दुबे चाहिए लेकिन CSK ने म्हात्रे के बजाय डेवाल्ड ब्रेविस और 10 करोड़ रुपये कैश ऑफर किए हैं.
रिपोर्ट में बताया गया था कि सिर्फ CSK ही नहीं, बल्कि दिल्ली कैपिटल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स और राजस्थान रॉयल्स भी हार्दिक को लेकर रुचि दिखा रहे हैं. हालांकि, MI के प्रवक्ता ने साफ कर दिया है कि यह सभी रिपोर्ट्स गलत हैं और अभी ट्रेड को लेकर बातचीत शुरू ही नहीं हुई है. देखना होगा कि हार्दिक पांड्या MI का हिस्सा बने रहते हैं या किसी अन्य टीम में ट्रेड होते हैं. कुछ महीनों में इसका जवाब मिलने की उम्मीद है.
ये भी पढ़ें:- CWG 2026 में फिर बजा भारत का डंका, गुलवीर सिंह ने एक और मेडल जीतकर रचा इतिहास
संबंधित खबरें
भारत के न्यूजीलैंड दौरे में जुड़ेगा एक नया मैच, सामने आया बड़ा अपडेट
19 mins agoन्यूजीलैंड दौरे के लिए भारत की ODI और टेस्ट टीम के ऐलान में देरी
2 hrs agoक्या IND vs WI चौथे T20I मैच में बारिश बनेगी विलेन? जानिए हैदराबाद का मौसम
4 hrs agoफ्री में कब-कहां देखें IND vs WI चौथा T20I? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
4 hrs agoवैभव IN, संजू OUT... चौथे T20I के लिए टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग 11
5 hrs agoIPL 2027 के लिए रोहित शर्मा नहीं बनेंगे मुंबई इंडियंस के नए कप्तान
6 hrs agoवेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
13 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
13 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
14 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines