हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IPL 2026 में CSK के लिए धोनी खेलेंगे या नहीं? भारतीय दिग्गज ने किया बड़ा खुलासा

MS Dhoni in IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए इस सीजन धोनी ने एक भी मुकाबला नहीं खेला है. ऐसे में हर किसी के मन में सवाल है कि वो कब इस मैदान पर खेलने के लिए उतरेंगे. टीम इंडिया के एक दिग्गज ने इसको लेकर साफ किया है कि क्या धोनी इस सीजन खेलने उतरेंगे या नहीं.

विज्ञापन

MS Dhoni in IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन की शुरुआत हार के साथ की थी लेकिन अब टीम ने अपना विनिंग कॉम्बिनेशन तलाश लिया है. प्लेऑफ की रेस में टीम लगातार बनी हुई है. टीम के दिग्गज खिलाड़ी एम एस धोनी ने अब तक इस सीजन एक भी मुकाबला नहीं खेला है. हर किसी के मन में सवाल है कि क्या धोनी इस सीजन एक भी मैच नहीं खेलेंगे. धोनी प्रैक्टिस के दौरान नेट्स में शानदार अंदाज में बल्लेबाजी कर रहे हैं. इसको लेकर अब एक दिग्गज खिलाड़ी ने बड़ा खुलासा किया है. 

IPL 2026 में खेलेंगे धोनी?

भारत ने पूर्व स्पिन गेंदबाज अनिल कुंबले ने धोनी की वापसी को लेकर कहा, “धोनी प्रैक्टिस करते हुए काफी एक्टिव रहते हैं. उन्होंने इस बार विकेटकीपिंग की ड्रिल भी की हैं जो कि वो नेट्स में शायद ही कभी करते हैं. वो फिट होने की पूरी कोशिश कर रहे हैं लेकिन शायद जब वो पूरी तरह से फिट हो जाएं उसके बाद भी प्लेइंग 11 से बाहर रह सकते हैं. अगर टीम के संतुलन इससे खराब हो रहा होगा तो वो इससे बचते हुए नजर आएंगे. वो टीम के विनिंग कॉम्बिनेशन को बिगाड़ना नहीं चाहेंगे.”

हर मैच में फैंस को उनकी वापसी की आस

एम एस धोनी के फैंस हर मैच में उनकी वापसी की राह देख रहे हैं, लेकिन अभी तक उनको मैदान पर खेलते देखने का सपना पूरा नहीं हो पाया है. धोनी टीम के साथ प्रैक्टिस में हिस्सा बन रहे हैं लेकिन मैच के लिए फिट नहीं हो पाए हैं. उनको लेकर कई तरह की रिपोर्ट सामने आ रही हैं किसी में कहा जा रहा है कि वो फिट होने के बाद भी जानबूझकर टीम में शामिल नहीं हो रहे हैं. तो वहीं एक रिपोर्ट ये भी है कि वो फिट नहीं हो पाए हैं. 

विज्ञापन

चेन्नई की टीम ने इस सीजन में 10 मैच खेले हैं, जिसमें से 5 मैचों में जीत हासिल की है तो वहीं 5 मैचों में हार का सामना किया है. टीम 10 अंकों के साथ छठे नंबर पर बनी हुई है. 

ये भी पढ़िए- IPL 2026: अर्शदीप सिंह पर BCCI ने लिया बड़ा एक्शन, अब नहीं कर पाएंगे ब्लॉगिंग, जानें क्या है पूरा मामला

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola