---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

MS धोनी को लेकर आई बड़ी खबर, माही मार रहा है, Video देखकर फैंस हो जाएंगे खुश

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन उनकी दीवानगी आज भी क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोलती है, क्योंकि जब धोनी का बल्ला चलता है तो गेंदबाज लेंथ और लाइन भूल जाते हैं। खास बात यह है कि एमएस धोनी को लेकर एक बड़ी खबर हैं, जिसे […]

---विज्ञापन---

MS Dhoni: महेंद्र सिंह धोनी भले ही अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से रिटायरमेंट ले चुके हैं, लेकिन उनकी दीवानगी आज भी क्रिकेट प्रेमियों के सिर चढ़कर बोलती है, क्योंकि जब धोनी का बल्ला चलता है तो गेंदबाज लेंथ और लाइन भूल जाते हैं। खास बात यह है कि एमएस धोनी को लेकर एक बड़ी खबर हैं, जिसे सुनकर उनके फैंस भी खुश हो जाएंगे।

IPL-2023 की तैयारियों में जुटे माही

महेंद्र सिंह धोनी ने आईपीएल 2023 की तैयारियां शुरू कर दी हैं, वह इस बार भी चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे। धोनी ने 2022 के आईपीएल में ही संकेत दे दिया था वह 2023 में भी आईपीएल खेलेंगे। लेकिन इस बात की चर्चा तेज थी कि इस बार धोनी की जगह किसी और को सीएसके कप्तान बना सकती हैं, लेकिन CSK की कप्तानी भी धोनी ही करेंगे। ऐसे में उन्होंने प्रैक्टिस शुरू कर दी है।

---विज्ञापन---

और पढ़िए – रहाणे की टीम पर भारी पड़ा दिल्ली का ये बॉलर, हवा में उड़ा दिया शतकवीर का स्टंप

---विज्ञापन---

प्रैक्टिस करते नजर आ रहे धोनी

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें महेंद्र सिंह धोनी नेट्स पर प्रैक्टिस करते नजर आ रहे हैं, धोनी को कोई बैटिंग की प्रैक्टिस करा रहा है, इस दौरान वह सभी शॉट्स खेलते नजर आ रहे हैं, क्योंकि धोनी आईपीएल के सफलतम कप्तान के साथ-साथ शानदार बल्लेबाज भी है, जिन्होंने अब तक अपने बल्ले के दम पर CSK को कई बड़े मैच जिताए हैं।

CSK की कप्तानी करेंगे माही

बता दें कि चेन्नई सुपर किंग्स की फ्रेंचाइजी ने माही की कप्तानी पर मुहर लगा दी है। दरअसल, CSK आईपीएल के मिनी ऑक्शन में बेन स्टोक्स पर बड़ी रकम खर्च करके उन्हें अपनी टीम में शामिल किया था, जिससे इस बात की चर्चा थी कि उन्हें CSK कप्तान भी बन सकती है, लेकिन CSK ने क्लीयर कर दिया कि कप्तानी धोनी ही करेंगे। इस बात की जानकारी चेन्नई की टीम के CEO काशी विश्वनाथ ने दी थी। CSK ने एक मीडिया चैनल से बातचीत में यह जानकारी दी है कि धोनी ही चेन्नई की टीम की कमान संभालेंगे।

---विज्ञापन---

और पढ़िएहवा में उछले विराट कोहली और बाएं हाथ से रोक लिया चौका, देखें वीडियो

---विज्ञापन---

IPL के सबसे सफल कप्तानों में शामिल धोनी

बता दें कि महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल के सबसे सफलतम कप्तानों में शामिल हैं। धोनी 2008 से चेन्नई की कप्तानी कर रहे हैं, उन्होंने टीम को चार बार आईपीएल की ट्रॉफी भी जिताई है। इस बार क्रिकेट के गलियारों में चर्चा चल रही थी कि धोनी की जगह चेन्नई किसी और खिलाड़ी को भविष्य के हिसाब से कप्तान बना सकती है, लेकिन ऐसा नहीं होगा क्योंकि इस बार भी धोनी ही कप्तानी संभालेंगे।

और पढ़िएखेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें

First published on: Jan 19, 2023 04:11 PM
End of Article

About the Author

---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola