---विज्ञापन---

क्रिकेट angle-right

VIDEO: पहले 20 मिनट में तैयार हो जाते थे धोनी, अब लगता है एक घंटा, जानें क्यों

MS Dhoni Reveals Reason Behind Long Hair: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी ने बताया है कि आखिर क्यों वह इन दिनों बड़े बालों में नजर आ रहे हैं।

---विज्ञापन---

MS Dhoni Reveals Reason Behind Long Hair: भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी के चाहने वालों की एक लंबी फैन फॉलोइंग है। लोग उनसे जुड़ी हर एक खबर को जानने के लिए उत्सुक रहते हैं। आप इन दिनों देख रहे होंगे कि वह एक बार फिर से बड़े बालों में नजर आ रहे हैं। फैंस धोनी के लंबे हेयरस्टाइल से काफी खुश हैं और उन्हें कॉपी भी कर रहे हैं। हालांकि, लोगों के मन में एक ये भी सवाल है कि पिछले काफी समय से छोटे बालों में नजर आने वाले धोनी ने एकाएक अपने बाल क्यों बढ़ा लिए। अगर आपका भी यही सवाल है तो इसका जवाब खुद पूर्व कप्तान ने दिया है।

माही ने इस बड़े सवाल का जवाब देते हुए कहा है कि मैंने लंबे बाल इसलिए रखे हैं, क्योंकि मेरे फैंस को यह काफी पसंद है। इसके अलावा उन्होंने बड़े बालों में होने वाली समस्यायों को भी उजागर किया है। उनका कहना है लंबे बाल रखना काफी मुश्किल काम है। छोटे बाल होने पर मैं 20 मिनट में तैयार हो जाता था। हालांकि अब एक घंटा 10 मिनट लगता है। किसी दिन मैं इन्हें काट दूंगा।

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें- भारतीय टीम से हो रहा था लगातार इग्नोर, लगाई ऐसी छलांग की बन गया सीधे कप्तान

---विज्ञापन---

फैंस यह जानने के लिए बेहद उत्सुक हैं कि धोनी मैदान में कब उतरेंगे। बता दें माही आईपीएल के अलावा अब कहीं शिरकत नहीं करते हैं। ऐसे में अगर उन्हें खेलते हुए देखना है तो आईपीएल के आगामी सीजन का इंतजार करना होगा। माही लीग में बतौर कप्तान चेन्नई सुपर किंग्स की टीम के लिए शिरकत करते हैं। आईपीएल से पहले उन्हें सीएसके के अभ्यास मुकाबलों में भी प्रैक्टिस करते हुए देखा सकता है।

First published on: Dec 28, 2023 09:22 AM

End of Article
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola