नई दिल्ली: भारतीय टीम के दिग्गज खिलाड़ी और ‘गॉड ऑफ क्रिकेट’ कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट से भले ही रिटायरमेंट ले लिया हो लेकिन उन्होंने अपने करियर में कई ऐसे नए रिकॉर्ड बनाए हैं जो कि क्रिकेट जगत में सालों तक याद किए जाएंगे। सचिन तेंदुलकर का सबसे पसंदीदा फॉर्मेट वनडे था और इसमें उन्होंने सबसे ज्यादा रन और रिकॉर्ड भी बनाए हैं। आज ही के दिन साल 2010 में सचिन तेंदुलकर ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐतिहासिक पारी खेली थी। उन्होंने 200 रन बनाए थे और वनडे में दोहरा शतक जड़ने वाले पहले खिलाड़ी बन गए थे।
और पढ़िए – हवा में चीते की तरह उछलें Bracewell, एक हाथ से पकड़ा गजब का कैच, देखें video
आखिरी ओवर में धोनी ने दी स्ट्राइक, फिर सचिन ने रच दिया इतिहास
दरअसल सचिन तेंदुलकर ने 200 रन बनाकर इतिहास ग्वालियर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच वनडे मैच में रचा था। इस मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम ने शुरुआत में ही वीरेंद्र सहवाग का विकेट गंवा दिया था जिसके बाद सचिन ने पारी को संभाला और धीरे-धीरे करते आगे बढ़ते गए।
इस मैच में जब सचिन 199 पर खेल रहे थे तो लग रहा था कि वे दोहरा शतक पूरा नहीं कर पाएंगे क्योंकि एमएस धोनी लगातार दो रन लेकर स्ट्राइक ले रहे थे और आखिरी ओवर चल रहा था। लेकिन बाद में तीसरी गेंद पर धोनी ने सचिन को स्ट्राइक दी और क्रिकेट के भगवान ने प्वांइट की दिशा में एक रन लेकर 200 रन पूरे किए। सचिन वर्ल्ड क्रिकेट में ऐसा करने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बने थे।
https://twitter.com/BCCI/status/1628969757746827264
और पढ़िए – Harry Brook के इस छक्के पर दिल हार बैठेंगे आप…उड़ा दिए Daryl Mitchell के होश
सचिन ने की शुरुआत, फिर भारतीय खिलाड़ियों ने किया फॉलो
सचिन की इस पारी ने मानो बल्लेबाजों को रास्ता दिखा दिया कि वनडे क्रिकेट में ऐसा हो सकता है। उसके बाद कुल 9 डबल सेंचुरी बनी, जिसमें से सर्वाधिक 6 भारतीय बल्लेबाजों के बैट से निकली। आज रोहित शर्मा के नाम 3 और वीरेंद्र सहवाग, शुभमन गिल और ईशान किशन के नाम 1-1 दोहरी सेंचुरी है।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी अन्य बड़ी ख़बरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
हार्दिक की PBKS से नहीं हुई ट्रेड डील, तो इस टीम से बात हो सकती है पक्की
16 mins ago'टाइम पास नहीं...', सिराज को टीम से बाहर बैठाने पर आकाश चोपड़ा ने उठाए सवाल
54 mins agoIND vs NZ: दूसरे वनडे में इतिहास रचने की दहलीज पर विराट कोहली
1 hr agoविराट कोहली के 10 ऐसे रिकॉर्ड, जिनका टूटना मुश्किल ही नहीं नामुमकिन!
2 hrs agoदूसरे वनडे में कैसी होगी भारत की प्लेइंग 11? गिल-गंभीर कर सकते हैं एक बदलाव
4 hrs agoVIDEO: आखिरी गेंद पर हाई-वोल्टेज ड्रामा, सुपर ओवर से ठीक पहले पलटा मैच
10 hrs agoअंशुल कंबोज ने आलोचकों को दिया जवाब, बोले-एक मैच खराब होने से कुछ नहीं होता
11 hrs agoशुभमन गिल की कप्तानी और बल्लेबाजी पर रहाणे का बड़ा बयान
12 hrs agoWorld Cup 2027 के लिए इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है टीम इंडिया में मौका
12 hrs agoIND vs NZ: टीम इंडिया से हार के बाद सैंटनर ने पिच को ठहराया जिम्मेदार
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines