नई दिल्ली: भारत के पूर्व कप्तान और चेन्नई सुपर किंग्स के मौजूदा कैप्टन एमएस धोनी को बाइक्स और कारों के लिए क्रेजी हैं। उनके बाइक और कार कलेक्शन में एक से एक लग्जरी व्हीकल शामिल है। अब इसमें एक और नया नाम जुड़ गया है। धोनी की नई कार का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
इसके मुताबिक, एमएस धोनी ने Kia EV6 इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर कार खरीदी है। रिपोर्ट के मुताबिक, वे चेन्नई सुपर किंग्स के साथी रुतुराज गायकवाड़ और केदार जाधव को राइड पर लेकर गए। इस ईवी को टेम्परेरी नंबर प्लेट और मूनशाइन कलर में देखा जा सकता है। दरअसल किआ सीबीयू या कंप्लीटली बिल्ट यूनिट के जरिए भारत में ईवी6 की 200 यूनिट लेकर आई है। अभी तक EV6 की पूरी यूनिट बिक चुकी हैं लेकिन किआ का कहना है कि वे भारतीय बाजार के लिए और अधिक यूनिट देने पर काम कर रहे हैं।
59.95 लाख रुपये कीमत
Kia ने भारतीय बाजार में EV6 को दो अलग-अलग वेरिएंट में बेचा है। फ्रंट-माउंटेड सिंगल मोटर के साथ टू-व्हील-ड्राइव कॉन्फ़िगरेशन शामिल है, जिसकी कीमत 59.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) थी। इस व्हीकल में मैक्सिमम 229 पीएस की पावर और 350 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट होता है। ऑल-व्हील-ड्राइव वर्जन में प्रत्येक एक्सल पर एक इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है। पावर आउटपुट को बढ़ाकर 325 पीएस और 605 एनएम का पीक टॉर्क दिया गया है। इस वेरिएंट की कीमत 64.95 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) है।
https://www.youtube.com/watch?v=HHeJQ0_cw_I
बैटरी पैक की क्षमता 77.4 kWh
Kia EV6 के बैटरी पैक की क्षमता 77.4 kWh है। किआ ARAI के अनुसार इस व्हीकल में 708 किलोमीटर की ड्राइविंग रेंज का दावा करता है। इस इलेक्ट्रिक क्रॉसओवर को 350 kW DC फास्ट चार्जर से भी चार्ज किया जा सकता है। अगर सही चार्जर मिल जाए तो Kia EV6 सिर्फ 18 मिनट में 10 फीसदी से 80 फीसदी तक चार्ज हो सकता है।
https://twitter.com/Diptiranjan_7/status/1593231474341588994?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E1593231474341588994%7Ctwgr%5E16c7a2810bb641a6b2bf9a53376f5902f3a36a35%7Ctwcon%5Es1_&ref_url=https%3A%2F%2Fwww.cartoq.com%2Fms-dhoni-buys-a-kia-ev6-takes-chennai-superkings-team-mates-for-a-ride-video%2F
धोनी के गैराज में ये व्हीकल
धोनी के पास एक से एक लग्जरी व्हीकल हैं। उनके गैराज में मर्सिडीज-बेंज जीएलई, लैंड रोवर 3 ऑडी क्यू 7 और जीप ग्रैंड चेरोकी ट्रैकहॉक जैसे व्हीकल मौजूद हैं। कन्फेडरेट हेलकैट एक्स 32, यामाहा आरडी 350, हार्ले-डेविडसन फैटबॉय, बीएसए गोल्डस्टार, कावासाकी निंजा ZX14R और कावासाकी निंजा H2 जैसी बाइक भी मौजूद हैं।
अभी पढ़ें – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
पांचवें टी20 में बने 4 ऐतिहासिक रिकॉर्ड, भारत-न्यूजीलैंड ने रचा इतिहास
6 mins agoभुवनेश्वर कुमार के नाम दर्ज हुआ अनचाहा रिकॉर्ड, 16 ओवर में लुटाए 180 रन
39 mins agoभारत की हार पर अय्यर का बड़ा बयान, इस कमजोरी को ठहराया जिम्मेदार
1 hr agoनमन धीर की एक गलती से हारी टीम इंडिया, टिम सीफर्ट का कैच छोड़ना पड़ा महंगा
1 hr agoVIDEO: श्रेयस अय्यर के 'Mana Wave' सेलिब्रेशन का क्या है राज?
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी को नहीं खिलाने को लेकर खुलकर बोले गौतम गंभीर
1 hr agoग्लेन फिलिप्स ने रचा इतिहास, भारत के खिलाफ 341 रन ठोक तोड़ा वर्ल्ड रिकॉर्ड
2 hrs agoऑस्ट्रेलिया को हराकर अफगानिस्तान बना हांगकांग सुपर सिक्सेस का नया चैंपियन
2 hrs agoअर्शदीप सिंह का पावरप्ले में राज, दुनिया के दिग्गज गेंदबाजों को छोड़ा पीछे
2 hrs ago5वें T20I में हारी टीम इंडिया, न्यूजीलैंड ने 18 ओवर में ही जीता मुकाबला
2 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines