News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Most test Run in Arun jaitley Stadium: 10 अक्टूबर से भारत और वेस्टइंडीज के सीरीज का दूसरा और आखिरी टेस्ट शुरू होने जा रहा है. शुभमन गिल की कप्तानी में टीम इंडिया 1-0 की बढ़त हासिल कर चुकी और अब उसकी नजर सीरीज पर 2-0 से कब्जा करने पर होगी. इस मुकाबले से पहले हम आपके लिए उन 10 बल्लेबाजों की लिस्ट लाए हैं, जिन्होंने दिल्ली के अरुण जेटली मैदान पर रनों की बारिश की है. जब-जब ये खिलाड़ी इस मैदान पर उतरे तो रनों की बारिश की. इस मैदान पर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दिग्गजों की लिस्ट में विराट कोहली 7वें नंबर पर हैं.
क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर ने इस मैदान पर 10 टेस्ट मैचों में 42.16 की औसत से 759 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक और 4 अर्धशतक शामिल हैं.
भारत के लिए टेस्ट और वनडे में एक जैसा प्रदर्शन करने वाले इस स्टार क्रिकेटर ने 8 टेस्ट में 67.10 की औसत से 671 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 4 शतक और 1 अर्धशतक जमाया. उनका सर्वोच्च स्कोर 159 रन रहा.
लिटिल मास्टर के नाम से मशहूर रहे सुनील गावस्कर ने 9 टेस्ट मैचों में 47.71 की औसत से 668 रन बनाए हैं, जिसमें 3 शतक और 2 फिफ्टी शामिल हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर 121 रन रहा.
द्रविड़ ने 8 टेस्ट में 48.84 की औसत से 635 रन बनाए हैं. उनके नाम 1 शतक और 3 अर्धशतक दर्ज हैं. उनका सर्वोच्च स्कोर नाबाद 200 रन रहा.
सौरव गांगुली ने 7 टेस्ट मैचों में 58.20 की औसत से 582 रन बनाए हैं. उन्होंने 1 शतक और 3 फिफ्टी लगाई हैं. उनका हाई स्कोर 136 रन रहा.
दाएं हाथ के खब्बू बल्लेबाज रहे वीवीएस लक्ष्मण ने 6 टेस्ट मैचों में 107.40 की शानदार औसत से 537 रन बनाए हैं. इस दौरान उन्होंने 1 शतक और 4 अर्धशतक बनाए हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 200 रन रहा.
दाएं हाथ के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली ने 4 टेस्ट मैचों में 66.37 की औसत से 531 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 2 फिफ्टी शामिल हैं. उनका हाई स्कोर 243 रन रहा.
जिम्बाब्वे के एंडी फ्लावर ने 3 टेस्ट मैचों में 130.50 की बेहतरीन औसत से 522 रन बनाए हैं. उन्होंने 2 शतक और 3 फिफ्टी जमाई हैं. उनका सर्वाधिक स्कोर नाबाद 183 रन रहा. जब-जब ये खिलाड़ी दिल्ली के इस मैदान पर उतरा तब-तब उसने गेंदबाजों की जमकर कुटाई की थी.
बोरडे ने 6 टेस्ट मैचों में 61.12 की औसत से 489 रन बनाए हैं, जिसमें 1 शतक और 3 अर्धशतक शामिल हैं.
भारतीय टीम के पूर्व ओपनर गुंडप्पा विश्वनाथ ने 8 टेस्ट मैचों में 40.00 की औसत से 480 रन बनाए हैं, जिसमें 2 शतक शामिल हैं. उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 131 रन रहा.
ये भी पढ़ें: ‘हमें उनकी जरूरत…’ वनडे में नए कप्तान बने शुभमन गिल का रोहित-कोहली पर बड़ा बयान
न्यूज 24 पर पढ़ें क्रिकेट, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।