Rohit Sharma Sixes Record: आईपीएल 2026 में रोहित शर्मा का बल्ला एक बार फिर से गरजा है. लखनऊ सुपरजाइंट्स के खिलाफ मैच में उन्होंने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दी. चोट के चलते वो कुछ मैचों में आराम के बाद इस मैच में खेलने के लिए उतरे थे लेकिन उनके बल्ले से निकले छक्कों को देख गैप का कोई अंदाजा नहीं लगा पाया. उन्होंने लखनऊ के खिलाफ मैच में ताबड़तोड़ अंदाज में 6 चौके और 7 छक्कों की मदद से 84 रनों की बेहतरीन पारी खेली. इस पारी के दम पर उन्होंने एक महारिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है. उनके लिए ये इस सीजन का दूसरा अर्धशतक था.
ये भी पढ़िए- IPL 2026: ऋषभ पंत ने बताया MI से क्यों हारी LSG, सीजन की 7वीं हार के बाद कहीं ये 5 बड़ी बातें
IPL रन चेज में सबसे ज्यादा छक्के
आईपीएल के इतिहास में रन चेज करते हुए सबसे ज्यादा छक्के मारने का रिकॉर्ड क्रिस गेल के नाम है. उन्होंने अपने आईपीएल करियर में रन चेज में 156 छक्के जड़े हैं. रोहित इस आईपीएल के इतिहास में रन चेज करते हुए छक्के लगाने के मामले में 150 का आंकड़ा छूने वाले पहले भारतीय खिलाड़ी बन चुके हैं. इस पारी में 7 छक्के जड़ते हुए उनके नाम अब रन चेज में 153 छक्के हो गए हैं. जल्द ही रोहित क्रिस गेल के रिकॉर्ड को भी ध्वस्त कर देंगे. आईपीएल में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में रोहित शर्मा दूसरे नंबर पर हैं. उन्होंने अभी तक 317 छक्के जड़े हैं तो वहीं पहले नंबर पर क्रिस गेल का नाम है.
T20I का सिक्सर किंग कौन?
आईपीएल में रोहित शर्मा भले ही पहले नंबर पर अभी नहीं हैं लेकिन टी20 इंटरनेशनल और वनडे इंटरनेशनल में उनकी बादशाहत बनी हुई है. वो इकलौते ऐसे बल्लेबाज हैं जिन्होंने टी20 इंटरनेशनल में 200 से ज्यादा छक्के लगाने का काम किया है. उनके नाम 151 पारियों में 205 छक्के दर्ज हैं.
ODI में किसने लगाए सबसे ज्यादा सिक्स?
वनडे इंटरनेशनल में भी रोहित का नाम टॉप पर है. उन्होंने अब तक के अपने वनडे करियर में 357 छक्के जड़े हैं जो कि दुनियाभर में सबसे ज्यादा हैं. लिस्ट में दूसरे नंबर पर पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी का नाम है, जिन्होंने अपने वनडे करियर में 351 छक्के जड़े थे.
टेस्ट में किसके नाम सबसे ज्यादा छक्के?
टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा छक्के लगाने की बात करें तो ये रिकॉर्ड इंग्लैंड के बेन स्टोक्स के नाम है. उन्होंने इंग्लिश टीम के लिए 216 पारियों में 136 छक्के जड़े हैं. टीम इंडिया का कोई भी बल्लेबाज टॉप की सूची में शामिल तक नहीं है. भारत के लिए टेस्ट में सबसे ज्यादा छक्के जड़ने का रिकॉर्ड ऋषभ पंत के नाम है. उन्होंने 86 पारियों में 94 छक्के जड़े हैं. रोहित शर्मा के नाम टेस्ट क्रिकेट में 88 छक्के दर्ज हैं.
संबंधित खबरें
IND vs NZ: विराट कोहली के फिटनेस बैंड की कितनी है कीमत?
25 mins agoIND vs PAK मुकाबले से पहले मचा बवाल, VIDEO वायरल
43 mins agoVIDEO: गुरनूर बरार और न्यूजीलैंड के आखिरी बल्लेबाज के बीच हुई तीखी बहस
1 hr agoजीत के बाद शुभमन गिल ने की रोहित-विराट की तारीफ, जानिए क्या कहा
1 hr agoपहले वनडे मुकाबले में बल्ले से फेल हुए दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा
1 hr agoअर्शदीप सिंह का अनोखा सेलिब्रेशन गर्लफ्रेंड के नाम
2 hrs agoविराट कोहली ने तोड़ा सचिन तेंदुलकर का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बने नंबर-1 बल्लेबाज
2 hrs agoविराट कोहली ने स्लिप में लपका हैरतअंगेज कैच, तोड़ा धोनी का बड़ा रिकॉर्ड
2 hrs agoकोहली के तूफान में उड़ा न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने जीता पहला वनडे
3 hrs agoविराट कोहली ने रच डाला इतिहास, तीसरे नंबर पर खेलते हुए पूरे किए 13 हजार रन
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines