नई दिल्ली: पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम का बल्ला लगातार धमाके कर रहा है। कोई भी फॉर्मेट हो, बाबर अपनी टीम के टॉप बल्लेबाज साबित हो रहे हैं। हालांकि पाकिस्तान की टीम इन दिनों खेली जा रहीं टेस्ट सीरीज में बेहतर प्रदर्शन नहीं कर पा रही, लेकिन बाबर बल्लेबाजी के मोर्चे पर प्रभावी साबित हो रहे हैं। पिछले चार मैचों में वे दो शतक और तीन अर्धशतक जड़ चुके हैं। इस शानदार बल्लेबाजी के साथ बाबर इस साल (2022) में सबसे ज्यादा टेस्ट रन बनाने वाले दुनिया के नंबर 1 बल्लेबाज बन गए हैं। बाबर ने 2022 में 1184 रन जड़कर नया रिकॉर्ड बनाया।
जो रूट दूसरे स्थान पर
इंग्लैंड के बल्लेबाज जो रूट इस मामले में दूसरे नंबर पर हैं। रूट ने 1098 रन जड़े हैं। वहीं ऑस्ट्रेलिया के उस्मान ख्वाजा 1080 रनों के साथ तीसरे, इंग्लैंड के जॉनी बेयरस्टो 1061 रन के साथ चौथे और ऑस्ट्रेलिया के मार्नस लाबुशेन 957 रनों के साथ पांचवें स्थान पर काबिज हैं। ऑस्ट्रेलिया के ही स्टीव स्मिथ 876 रनों के साथ छठे स्थान पर हैं। इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स 870 रनों के साथ सातवें और इंग्लैंड के ही जैक क्रॉले 844 रनों के साथ आठवें स्थान पर काबिज हैं। पाकिस्तानी बल्लेबाज इमाम-उल-हक ने 837 रनों के साथ नौवें और अब्दुल्लाह शफीक ने 823 रनों के साथ दसवें स्थान पर कब्जा जमाया। आईसीसी ने टॉप 5 बल्लेबाजों को इस साल के आईसीसी अवॉर्ड्स के लिए नॉमिनेट किया है।
और पढ़िए – ऋषभ पंत की तबीयत में सुधार, जानिए क्रिकेटर का हैल्थ अपडेट
एक भी भारतीय बल्लेबाज नहीं
खास बात यह है कि टॉप 10 बल्लेबाजों में एक भी भारतीय बल्लेबाज शामिल नहीं है। इस लिस्ट में पाकिस्तान के 3, इंग्लैंड के 4 और ऑस्ट्रेलिया के 3 बल्लेबाज शामिल हैं। भारतीय टीम ने 2022 में दूसरी टीमों की तुलना में कम टेस्ट खेले। इंडिया ने जनवरी 2022 में साउथ अफ्रीका के खिलाफ 2, श्रीलंका के खिलाफ 2, इंग्लैंड के खिलाफ 1 और बांग्लादेश के खिलाफ 2 मैचों सहित कुल 7 टेस्ट खेले। जिसमें भारत ने बांग्लादेश और श्रीलंका के खिलाफ जीत दर्ज की थी। भारतीय बल्लेबाज ऋषभ पंत इंडियन क्रिकेटर्स के मामले में टॉप पर हैं। उन्होंने 7 मैचों की 12 ईनिंग में 680 रन ठोके। वह दुनियाभर के खिलाड़ियों में सबसे ज्यादा रन ठोकने के मामले में 16 वें स्थान पर रहे।
और पढ़िए – खेल से जुड़ी खबरें यहाँ पढ़ें
संबंधित खबरें
ICC ने पाकिस्तान पर लगाया जुर्माना, ट्राई नेशन सीरीज फाइनल में हुई गलती
2 mins agoफ्री में कहां देखें विराट-रोहित का कमबैक मैच? जानें LIVE स्ट्रीमिंग डिटेल्स
31 mins agoमुकेश कुमार की घातक गेंदबाजी, न्यूजीलैंड A के खिलाफ झटके 5 विकेट
1 hr agoIPL ऑक्शन से पहले 14.2 करोड़ के प्रशांत वीर को रिलीज कर सकती है CSK
2 hrs agoइंग्लैंड के खिलाफ ODI और T20I सीरीज के लिए ऑस्ट्रेलियाई टीम का ऐलान
3 hrs agoदिल्ली में नहीं खेलेंगे रोहित-विराट, श्रीलंका के खिलाफ वेन्यू पर सस्पेंस
4 hrs agoहार्दिक पांड्या के ट्रेड पर आया अपडेट, MI ने KKR से मांगे हर्षित-रघुवंशी
5 hrs agoन्यूजीलैंड को ODI सीरीज से पहले लगा बड़ा झटका, चैपमैन-रचिन हुए बाहर
6 hrs agoलगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
13 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines