IND vs WI: भारत और वेस्टइंडीज के बीच 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जा रही है. सीरीज में अब तक 4 मैच खेले गए हैं. भारत ने 2 मैच अपने नाम किए हैं, जबकि वेस्टइंडीज ने 2 मैच जीतकर सीरीज में 2-2 की बराबरी कर दी है. भारतीय गेंदबाजों ने अब तक इस मैच में खूब रन लुटाए हैं. कोई भी भारतीय गेंदबाज इस सीरीज में खासा कमाल नहीं कर पाया है. ऐसे में अब भारतीय टीम के बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल ने भारतीय गेंदाबाजों का बचाव किया है. उन्होंने आलोचकों को करारा जवाब दिया है.
आलोचकों पर भड़के गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल
भारतीय टीम के गेंदबाजों के प्रदर्शन पर सवाल उठने के बाद गेंदबाजी कोच मोर्ने मोर्कल ने उनका बचाव किया है. उन्होंने खिलाड़ियों के व्यस्त शेड्यूल और मानसिक थकान का जिक्र करते हुए कहा कि क्रिकेटरों को भी आराम और रिकवरी की जरूरत होती है. मोर्कल ने माना कि लगातार मैच खेलने और दबाव के बीच गेंदबाजों का हर दिन अच्छा प्रदर्शन करना आसान नहीं है.
ये भी पढ़ें: राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली 151 रनों की धमाकेदार पारी, टीम को दिलाई शानदार जीत
प्रेस कॉन्फ्रेंस में मोर्कल ने कहा कि वह सोशल मीडिया पर होने वाली चर्चाओं और आलोचनाओं पर नजर रखते हैं. हालांकि, उनके मुताबिक, लोग अक्सर मानसिक थकान को नजरअंदाज कर देते हैं, जबकि यह खेल में अहम भूमिका निभाती है. उन्होंने बताया कि एशियन गेम्स के तुरंत बाद कई खिलाड़ी वेस्टइंडीज के खिलाफ सीरीज खेलने पहुंचे. इसके बाद वे दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अभिनंदन समारोह में शामिल हुए और वहां से लौटकर सीधे मैदान पर उतर गए. ऐसे व्यस्त कार्यक्रम का असर खिलाड़ियों की फिटनेस और मानसिक स्थिति पर पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें: IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ वनडे टीम में हुई इन 5 खिलाड़ियों की वापसी, तिलक की भी लगी लॉटरी
खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त नींद लेना और दिमाग का तरोताजा रहना जरूरी
मोर्कल ने आगे कहा कि गेंदबाजी में सटीकता बनाए रखने के लिए शरीर का पूरी तरह से रिकवर होना, पर्याप्त नींद लेना और दिमाग का तरोताजा रहना बेहद जरूरी है. उन्होंने बताया कि भारतीय टीम को अब न्यूजीलैंड के लंबे दौरे पर रवाना होना है, जहां भी खिलाड़ियों का शेड्यूल काफी व्यस्त रहेगा. ऐसे में दबाव और उम्मीदों के बीच कभी-कभी गेंदबाजों का दिन खराब हो सकता है. इसलिए उनके हर खराब प्रदर्शन पर सवाल उठाने के बजाय उनकी परिस्थितियों को भी समझना चाहिए. बता दें कि भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांचवां मैच 17 अक्टूबर को बेंगलुरु में खेला जाएगा. इस मैच को अपने नाम करने वाली टीम सीरीज पर कब्जा जमा लेगी.
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
22 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
34 mins agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
1 hr agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: इंडिया को लगा चौथा झटका, खराब शॉट खेलकर आउट हुए अक्षर पटेल
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines