Nitish Kumar Reddy: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की टी-20 सीरीज 1-1 की बराबरी पर खड़ी है. सीरीज का चौथा टी-20 इंटरनेशनल मुकाबला क्वींसलैंड के कैरारा ओवल स्टेडियम में खेला जाना है. मैच से पहले हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीम के बॉलिंग कोच मोर्नी मोर्कल ने कई बड़े सवालों के जवाब दिए हैं.
मोर्कल ने अर्शदीप को प्लेइंग 11 से बाहर रखने की असली वजह का खुलासा किया. इसके साथ ही उन्होंने पहले तीन टी-20 मैचों को मिस करने वाले नीतीश कुमार रेड्डी की इंजरी को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है.
नीतीश की इंजरी पर आया अपडेट
मोर्नी मोर्कल ने पत्रकारों के साथ बातचीत करते हुए नीतीश की इंजरी को लेकर बताया, “हां, नीतीश ने वो सभी काम किए हैं जो जरूरी थे या फिर उनसे जिनकी उम्मीद की जा रही थी. चाहे वो फील्डिंग हो, बल्लेबाजी या फिर गेंदबाजी. नीतीश ने सभी बॉक्स को टिक किया है. वह पूरी तरह से फिट हैं या नहीं यह बात असेसमेंट के बाद पता चलेगी.”
ये भी पढ़ें: बिना एक पैसा खर्च किए ऐसे फ्री में देख पाएंगे IND vs AUS के चौथे T20I मैच की LIVE स्ट्रीमिंग, जानिए डिटेल्स
नीतीश ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज के दूसरे मुकाबले में चोटिल हो गए थे. नीतीश अगर पूरी तरह से फिट होते हैं, तो उन्हें चौथे टी-20 में प्लेइंग 11 में मौका मिल सकता है. वह शिवम दुबे को रिप्लेस कर सकते हैं. दुबे का प्रदर्शन तीसरे टी-20 में गेंद के साथ काफी खराब रहा था और उन्होंने 3 ओवर में 43 रन लुटा डाले थे.
अर्शदीप को क्यों हो जाते हैं बाहर?
मोर्नी मोर्कल ने अर्शदीप सिंह को लगातार प्लेइंग 11 से बाहर करने के सवाल का भी जवाब दिया. उन्होंने बताया, “अर्शदीप एक अनुभवी गेंदबाज हैं. वह इस बात को अच्छे से जानते हैं कि हम बड़ी पिक्चर के लिए कॉम्बिनेशन ट्राई कर रहे हैं. अर्शदीप एक वर्ल्ड क्लास गेंदबाज हैं और उन्होंने पावरप्ले में हमारे लिए सबसे ज्यादा विकेट निकाले हैं. ऐसे में हम इस बात को अच्छे से समझते हैं कि उनकी क्या वैल्यू है. हालांकि, इस दौरे पर हमारे लिए बाकी कॉम्बिनेशन को भी देखना जरूरी है और वह इस बात को अच्छे से समझते हैं.”
संबंधित खबरें
पंजाब किंग्स की टीम इन 5 खिलाड़ियों को कर सकती है रिलीज
9 mins agoटीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को उसके घर में 134 पर ढेर कर रचा इतिहास
21 mins agoगुरनूर बरार ने बरपाया कहर, एक ही ओवर में फिलिप्स और लैथम को किया ढेर
1 hr agoमोहम्मद शमी के बाद ये 3 तेज गेंदबाज भी ले सकते हैं संन्यास का फैसला
2 hrs ago8 साल बाद 'सैंडपेपर कांड' पर उस्मान ख्वाजा का बड़ा खुलासा
2 hrs agoमोहम्मद शमी ने क्यों 6 नवंबर को किया टेस्ट से संन्यास का ऐलान?
3 hrs agoमोहम्मद शमी के संन्यास पर भावुक हुए भारतीय बॉलिंग कोच मोर्ने मोर्कल
3 hrs agoयशस्वी जायसवाल ने लगातार दूसरी पारी में जड़ा धमाकेदार शतक
4 hrs agoLIVE: टीम इंडिया को लगा तीसरा झटका, रोहित शर्मा भी लौटे पवेलियन
6 hrs agoमोहम्मद शमी ने अचानक टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर चौंकाया
13 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines